सानिया-श्वेडोवा की जोड़ी पहले दौरे से बाहर
सानिया और श्वेडोवा को ताइपै और जापानी खिलाड़ी की जोडी ने 7-5, 6-2 से हराया।

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार कजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेडोवा ने पहले दौरे से बाहर हो गई हैं।
शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया मिर्जा और यारोस्लावा श्वेडोवा की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोडी चिया जुंग चुआंग और मिसाकी दोइ से पहले दौर में हारकर बाहर हो गई।
ये भी पढ़ें - आदिवासी बेटी ने रचा कीर्तिमान, 4 साल में 12 बार खेली नेशनल
सानिया और श्वेडोवा को ताइपै और जापानी खिलाड़ी की जोडी ने 7-5, 6-2 से हराया। यह फ्रेंच ओपन से पहले आखिरी टूर्नामेंट है।
इससे पहले सानिया मिर्जा और यारोस्लावा श्वेडोवा ने बीते बुधवार को इटैलियन ओपन के महिला युगल वर्ग के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली थी।
टूर्नमेंट में तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय-चेक जोड़ी शानदार प्रदर्शन के साथ फाइनल में पहुंची थी, लेकिन वह खिताबी मुकाबले में गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़यों से उलटफेर का शिकार हो गयीं।
ये भी पढ़ें - IPL 10: खिलाड़ियों की हुई चांदी, मिले ये अवॉर्ड
इससे पहले सिडनी इंटरनैशनल में उपविजेता रहीं सानिया-बारबोरा के लिए यह इस सत्र का दूसरा फाइनल था जहां वे खिताब से चूक गईं
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App