मियामी ओपन में हारी सानिया-बारबोरा
महिला डबल्स फाइनल में सानिया और बारबोरा कनाडाई-चीनी जोड़ी से हराकर खिताब से चूकीं।

भारत की सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। यह जोड़ी मियामी ओपन टेनिस के महिला डबल्स फाइनल में पराजित हुई और खिताब से चूक गई।
इन दोनों जोड़ियों को फाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा है। दोनों को इस मुकाबले में गैर वरीयता प्राप्त कनाडा की गेब्रिएला डाब्रोवस्की और चीन की शू यिफान ने हराया।
गेब्रिएला और यिफान ने सानिया और बारबोरा को 4- 6, 3-6 से करारी मात दी है। साल का तीसरा खिताब जीतने की कोशिश में लगी इस जोड़ी का मुकाबला गेब्रिएला और यिफान से करीब एक घंटे तक चला। जिसमें सानिया और बारबोरा को हार का सामना करना पड़ा।
इस कनाडाई-चीनी जोडी ने सानिया और बारबोरा के खिलाफ अंत तक दबाव बनाकर रखा और कहीं भी बढ़त नहीं बनाने दी। दो सेटो तक चले इस मुकाबले के अंत में आखिर सानिया और बारबोरा को हार का सामना करना ही पड़ा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App