लग रहा है जैसे मैंने बरसों से आलू परांठा और कढ़ी-चावल नहीं खाया
पीवी सिंधु ने भी कहा था कि अब वह अपनी पसंदीदा हैदराबादी बिरयानी, चॉकलेट और आइसक्रीम आराम से खा सकती हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 24 Aug 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. किसी भी सफल खिलाड़ी के बारे में आप पढ़ेंगे तो आपको पता चलेगा कि आज वो जिस मुकाम पर है उसके लिए उसने कितनी कुर्बानियां दी हैं। कुर्बानियां ने केवल अपने से दूर रहने का बल्कि अपने खाने-पीने की चीजों की भी दी जाती है। ठीक इसी तरह रियो ओलिंपिक में कास्य मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक भारत लौटने के बाद बताया कि कितने दिनों से उन्होंने एक प्रोपर ब्रेकफास्ट नहीं किया है।
साक्षी ने एक ट्वीट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में वह अपनी ब्रेकफस्ट की प्लेट के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में साक्षी को देखकर ही अनुमान लगाया जा सकता है कि इतने दिनों बाद अपने पसंद का ब्रेकफस्ट मिलने पर वह कितनी खुश हैं।
इस तस्वीर के साथ साक्षी लिखती हैं, ' एक प्रॉपर ब्रेकफस्ट, मैंने तुम्हें कितना मिस किया है!'
A proper breakfast! How I have missed you! 😂😂 pic.twitter.com/UtSmF0gFQ5
— Sakshi Malik (@SakshiMalik) August 22, 2016
पहले ओलिंपिक की तैयारी और उसके बाद ब्रॉन्ज मेडल लेकर घर पहुंचने तक साक्षी को एक प्रॉपर देसी खाने का इंतजार करना पड़ा। साक्षी कहती हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे मैंने बरसों से आलू परांठा और कढ़ी-चावल नहीं खाया। मैं ज्यादातर लिक्विड लिया करती थी और कार्बोहाइड्रेट फ्री खाना खाया करती थी। अब मैं आराम कर सकती हूं।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के बैडमिंटन प्लेयर सावन सेरासिंघे ने मैच खत्म होने के बाद एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह मैक डॉनल्ड के कंप्लीट मेन्यू के साथ नजर आ रहे थे।
सिल्वर पदक विजेता पीवी सिंधु ने भी कहा था कि अब वह अपनी पसंदीदा हैदराबादी बिरयानी, चॉकलेट और आइसक्रीम आराम से खा सकती हैं। सिंधु के कोच गोपीचंद ने बताया था कि सिंधु का वजन न बढ़े इसके लिए वह सिंधु की प्लेट से खाना निकालकर बाहर कर देते थे।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story