साइना नेहवाल ने जीता मलेशिया मास्टर्स का खिताब
साइना ने 22-20, 22-20 से जीत हासिल की।

X
haribhoomi.comCreated On: 22 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने मलेशिया मास्टर्स गोल्डन ग्रां. प्री. का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाले में साइना ने थाइलैंड की पॉर्नपावी चोचुवोंग को हराया।
साइना ने 22-20, 22-20 से जीत हासिल की। इस जीत के लिए साइना को 120,000 डॉलर ईनामी राशि दी जाएगी। साइना और पॉर्नपावी का पहली बार आमना-सामना हुआ था, जिसमें साइना ने थाइलैंड की पॉर्नपावी को सीधे गेम में मात दी।
#FLASH Saina Nehwal wins Malaysian Masters beating Thai Pornpawee Chochuwong 22-20, 22-20
— ANI (@ANI_news) January 22, 2017
साइना पिछले कुछ समय से चोट से जूझ रही थीं। रियो ओलंपिक के बाद साइना की सर्जरी भी हुई थी, लेकिन फिर भी साइना ने मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर खिताब पर कब्जा किया।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story