इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरिज: साइना-सिंधू ने किया दूसरे दौर में प्रवेश

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |13 Jun 2017 8:14 PM IST
साइना ने अपने मैच में उम्दा शुरुआत करते हुए एक समय 10 - 4 की बढत बना ली।
तीन बार की चैम्पियन साइना नेहवाल और पीवी सिंधू ने इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरिज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया । चौथी वरीयता प्राप्त सिंधू ने दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 21- 12, 21 - 19 से मात दी। वहीं साइना ने थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन को मात दी।
सात साल में पहली बार विश्व रैंकिंग में शीर्ष दस से बाहर हुई साइना ने आठवीं वरीयता प्राप्त रेचानोक को 21 - 17, 21 - 18 , 21 - 12 से हराया । इससे पहले उसका रेचानोक के खिलाफ रिकार्ड 7 - 5 का था। अब वह थाईलैंड की ही निशाओन जिंदापोल से खेलेगी।
सिंधू अमेरिका की झांग से खेलेगी
इस सत्र में सैयद मोदी ग्रां.प्री और इंडिया सुपर सीरिज जीतने वाली ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू अब अमेरिका की बेवेन झांग से खेलेगी। मिश्रित युगल में बी सुमीत रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा को इंडोनेशिया के इरफान एफ और वेनी ए ने 21 - 12, 21 - 9 से हराया।
साइना ने की उम्दा शुरुआत
साइना ने अपने मैच में उम्दा शुरुआत करते हुए एक समय 10 - 4 की बढत बना ली। रेचानोक ने इसके बाद 14 - 14 से बराबरी की लेकिन साइना ने यह गेम जीता। बाकी दोनों गेम में भी रेचानोक वापसी नहीं कर सकी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App