सचिन के बाद विराट कोहली ही कर पाए हैं यह अनोखा कारनामा, विश्व में केवल नौ क्रिकेटर्स
विराट कोहली बर्मिंघम में दो पारियों में 200 रन बनाने के बाद स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़कर एक ही समय में वनडे और टेस्ट दोनों में नंबर एक पर रहने वाले क्रिकेट इतिहास के नौवें बल्लेबाज बने।

विराट कोहली को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में अपने सनसनीखेज बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए टेस्ट में नंबर 1 स्थान मिला है। वह बर्मिंघम में दो पारियों में 200 रन बनाने के बाद स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़कर एक ही समय में वनडे और टेस्ट दोनों में नंबर एक पर रहने वाले क्रिकेट इतिहास के नौवें बल्लेबाज बने।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कीथ स्टैकपोल 1972 में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने अपने देश के लिए 43 टेस्ट और 6 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 40 के औसत से 3000 से अधिक रन बनाए।
इसे भी पढ़ें: 18 वर्षीय लड़की ने लगाया था बलात्कार का आरोप, अब खिलाड़ी को करनी पड़ी युवती से शादी
इस लिस्ट में नौ खिलाड़ी हैं शामिल
इस तरह की अनोखी उपलब्धि हासिल करने वाला अगला खिलाड़ी पूर्व वेस्टइंडीज प्लेयर विव रिचर्ड्स था। वह 1982-83 में और फिर तीन साल बाद 1985 से 1989 तक दोनों प्रारूपों में अपने करियर में दो बार नंबर एक पर रहे थे।
इस सूची में अगला अगला नंबर जावेद मियांदाद और ब्रायन लारा का हैं। मियांदाद ने 1989 में जबकि पूर्व विंडीज कप्तान लारा ने 1994 से 1996 तक रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था।
India captain @imVkohli has joined an exclusive club of just nine players to top the @MRFWorldwide Test and ODI batting rankings at the same time! 🙌 pic.twitter.com/7M3apXUudw
— ICC (@ICC) August 6, 2018
इसे भी पढ़ें: अदालत में पेश हुए इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, जानें क्या है पूरा मामला
महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बिना कोई सूची शुरू या समाप्त नहीं होती है, जिन्होंने दो दशकों से अधिक समय तक अपने देश की सेवा की। वह 1998-99 और 2001-02 सत्र में खेल के दोनों फोर्मेट में नंबर एक थे।
रिकी पोंटिंग ने 2006 और 2007 में ये मुकाम हासिल किया था। जबकि आधुनिक क्रिकेटरों में हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स इस लिस्ट में अगला नाम है। अमला 2013 में नंबर 1 थे लेकिन उनके साथी डिविलियर्स ने उन्हें 8 महीने बाद पीछे छोड़ दिया और फिर नवंबर 2015 तक वह वनडे-टेस्ट में नंबर एक थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App