तीन गोल से इस महान खिलाड़ी से आगे निकले रोनाल्डो
पेले ने ब्राजील के लिए 77 गोल किए थे।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के तीन गोल की मदद से पुर्तगाल ने विश्वकप यूरोपीय क्वालीफाइंग दौर में ग्रुप बी में फारो आइलैंड्स को 5-1 से हराकर सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वालों की सूची में पेले को पछाड़ दिया।
रोनाल्डो के अब 78 गोल हो गए हैं और वह यूरोप के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले हंगरी के फेरेंक पुस्कास से छह गोल पीछे है। पेले ने ब्राजील के लिए 77 गोल किए थे।
इसे भी पढ़े:- विश्वकप क्वालीफाइंग दौड़ में ब्राजील शीर्ष पर, चिली और अर्जेंटीना का खराब प्रदर्शन
सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल ईरान के अली दाइ ने (109) किए हैं जबकि हंगरी के पुस्कास 84 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जापान के कुनिशिगे कामामोतो के 80 और जाम्बिया के गोडफ्रे चितालू के 79 गोल हैं। ईराक के हुसैन सईद के भी रोनाल्डो के समान 78 गोल हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App