लंदन में रोहित शर्मा की हुई सफल सर्जरी, जल्द होगी मैदान पर वापसी
रोहित ने ट्वीटर पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें आज छुट्टी मिल जाएगी।

X
haribhoomi.comCreated On: 12 Nov 2016 12:00 AM GMT
बेंगलुरु. भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा शुक्रवार यानि 11 नवंबर को इंग्लैण्ड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। रोहित की दाहिनी जांघ पर चोट लगी थी जिसकी सर्जरी करनी पड़ी है। बता दें कि लंदन में रोहित की सफल सर्जरी की गई है, रोहित ने खुद ट्वीटर पर फोटो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को बताया कि रोहित 'बुरी तरह से घायल हो गए' है इसलिए वह चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ चल रही घरेलू टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए है।
All went well. Thank you for your good wishes. Can't wait to be back at it 🏃🏻 pic.twitter.com/llKqRtc3LJ
— Rohit Sharma (@ImRo45) November 11, 2016
शुक्रवार को लंदन के एक अस्पताल में रोहित को एक सर्जरी से गुजरना पड़ा। धुंआधार बल्लेबाज रोहित ने ट्वीटर पर अस्पताल के बिस्तर से एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि, उन्हें आज छुट्टी मिल जाएगी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story