देवेंद्र और सरदार को खेल रत्न, पुजारा-हरमनप्रीत समेत 17 खिलाड़ियों को मिलेगा ''अर्जुन'' अवॉर्ड
पुजारा-हरमनप्रीत समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार की अनुशंसा।

खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार के लिए गुरुवार को नॉमिनेशन का ऐलान किया गया। पैरालिंपिक खेलों में दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया और हॉकी स्टार सरदार सिंह को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न देने की अनुशंसा की है।
झाझरिया देश के पहले ऐसे पैरा ऐथलीट खिलाड़ी है, जिनका नाम इस सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए नामित हुआ है। वह अवॉर्ड चयन समिति की पहली पसंद थे।
इसे भी पढ़े:- मुकाबले से पहले विजेंदर सिंह और चीन के मैमतअली आपस में भिड़े
सेवानिवृत जस्टिस सीके ठक्कर के नेतृत्व में बनाई गई खेल समिति ने इस बार के खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार के लिए अनुशंसा की है। समिति ने झाझरिया समेत 31 वर्षीय हॉकी के मिडफील्डर खिलाड़ी सरदार सिह के नाम की भी अनुशंसा की है।
इन नामों पर अंतिम फैसला खेल मंत्रालय को करना है। खेल रत्न पुरस्कार के अलावा इस समिति ने 17 खिलाड़ियों की अनुशंसा अर्जुन पुरस्कार के लिए भी की है।
इसे भी पढ़े:- तेलगु टाइटंस को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा
अर्जुन पुरस्कार के लिए भारतीय क्रिकेट चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर समेत 17 खिलाड़ियों को इस बार अर्जुन अवॉर्ड की देने की सिफारिश की गई है। पुजारा और हरमनप्रीत के अलावा इन खिलाड़ियों में पैरालिंपिक में मेडल जीतने वाली मरियप्पन थांगावेलु,
और वरुण भाटी, गोल्फर एसएसपी चावरसिया, हॉकी खिलाड़ी एसवी सुनील, साकेत म्यनैनी, वीजे श्वेता, खुशबीर कौर, आरोकिया राजीव, प्रशांति सिंह, पीएल प्रकाश, जसवीर सिंह, देवेंद्रो सिंह, बिंबा देवी का नाम शुमार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App