IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका की अब खैर नहीं, अश्विन ने की ये खास तैयारी
बीते दिनों चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चल रही वीएपी ट्रॉफी के दौरान अश्विन ने अपना ये हथियार दिखाया था।

भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरा कभी भी आसान नहीं रहा है। 25 साल हो गए लेकिन आज तक भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका जाकर कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीती।
अब खबर यह है कि दक्षिण अफ्रीका को उनके घर में हराने के लिए भारतीय स्पिनर अश्विन गुपचुप तैयारी कर रहे हैं।
इसे भी पढ़े: IND VS SL: देखती रह गई दुनिया, रोहित ने लगा दिया टी-20 का सबसे तेज शतक
उन्होंने खासतौर पर दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए एक नया हथियार बनाया है जिससे वह दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।
यह हथियार है लैग स्पिन गेंदबाजी। हालांकि अश्विन रेगुलर ऑफ स्पिनर हैं लेकिन सूत्रों की मानें तो वह अपनी गेंदबाजी में विविधता लाने के लिए लैग स्पिन गेंदबाजी भी सीख रहे हैं।
इसका प्रमाण बीते दिनों चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चल रही वीएपी ट्रॉफी के दौरान देखने को मिला।
ग्रैंड स्लैम टीम के खिलाफ खेले गए इस मैच में अश्विन ने केवल दस ओवर गेंदबाजी की।
लेकिन इसमें से छह ओवर उन्होंने बतौर लैग स्पिनर डाले। खासबात यह रही कि उन्हें गेंदबाजी दौरान जो दो विकेट मिले वो उनकी लैग स्पिन गेदबाजी पर ही मिले थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App