विराट से बोली राखी- हाय बेबी स्वीटहार्ट हनीमून हो गया क्या, पढ़िए फिर क्या हुआ
ड्रामा क्वीन राखी सावंत अकसर अपने बेबाक अंदाज को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं।

ड्रामा क्वीन राखी सावंत अकसर अपने बेबाक अंदाज को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर राखी अपने कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोंर रही हैं। राखी सावंत ने हाल ही में इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली की फोटो पर ऐसा सवाल कर लिया कि फैंस भी हैरान रह गए।
विराट की फोटो पर राखी सावंत ने लिखा, 'हाय बेबी स्वीटहार्ट हनीमून हो गया क्या...'। राखी इस कमेंट के बाद तो लगता है विराट खुद भी हैरान रह गए होंगे। सोशल मीडिया पर इस तरह के सवाल राखी सावंत के अलावा और कोई नहीं पूछ सकता। भले ही राखी के इस सवाल का जवाब उन्हें नहीं मिला, लेकिन राखी सावंत को सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा ट्रोल किया जाना शुरू हो गया।
इसे भी पढ़े: भारतीय लड़की के प्यार में इस कदर दीवाना हुआ ये क्रिकेटर, पाक छोड़ आ बसे इस देश
बता दें कि विराट कोहली अभी साउथ अफ्रीका दौरे पर हैं। और चौथे वनडे के लिए भारतीय टीम केपटाउन के लिए रवाना हो चुकी है। और इसी बात की जानकारी देते हुए विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App