राज्यवर्धन राठौड़ ने औचक दौरा कर साइ अधिकारियों की लगाई क्लास

राज्यवर्धन राठौड़ ने औचक दौरा कर साइ अधिकारियों की लगाई क्लास
X
खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया।
खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपकमिंग अंडर 17 फीफा विश्व कप की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासकों को कड़ा संदेश भी दिया कि उन्हें खिलाड़ियों की जरूरतों के मुताबिक ढलना होगा।
कई अधिकारी थे नदारद
बता दें कि कुछ दिन पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद विजय गोयल की जगह खेल मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले राठौड़ सुबह सवा नौ बजे स्टेडियम पहुंचे। खास बात यह है कि इस दौरान कई अधिकारी कार्यालय भी नहीं पहुंचे थे।
सेवा' भावना पर दिया जोर
देश के पहले ओलंपियन 47 वर्षीय राठौड़ ने अधिकारियों से कहा कि ‘सेवा' को मद्देनजर काम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि साइ और अन्य सभी स्टेडियम को सिर्फ एक मानसिकता के साथ काम करना चाहिए और वह है सेवा।
प्राथमिकता में हैं खिलाड़ी
राठौड़ ने साफ कहा कि अब सभी को प्रशासक की मानसिकता खत्म करनी पड़ेगी। सभी खिलाड़ियों को लगना चाहिए कि उनका भी ध्यान रखा जा रहा है, क्योंकि उनकी जरूरतें प्राथमिकता में हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story