DDCA के अध्यक्ष बने रजत शर्मा, ये शख्स था टक्कर में, जानें कितने वोट मिले
दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में रजत शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने इस चुनाव में 54.04 वोटों से जीत हासिल की है।

वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने डीडीसीए का चुनाव जीत कर इस संघ के अध्यक्ष बन चुके है, उन्होंने पूर्व क्रिकेटर मदन लाल को 517 वोटों से हराया है। रजत शर्मा के समुह ने इस चुनाव में सभी 12 सीटों पर जीत हासिल की है और पूर्व क्रिकेटर मदन लाल को हार का सामना करना पड़ा है।
रजत शर्मा ने कुल 1.531 सीटों पर जीत हासिल की है, दूसरी तरफ मदन लाल ने 1,004 वोट हासिल किए है। डीडीसीए के चुनाव में राकेश बंसल ने बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना की पत्नी शशि खन्ना को हरा कर वह उपाध्यक्ष बने है।
ये भी पढ़े: एक साल का बैन झेल रहे डेविड वार्नर ने क्रिकेट मैदान पर की वापसी, लसिथ मलिंगा ने एक रन पर किया बोल्ड
राकेश कुमार ने शशि खन्ना को 272 वोटो से हराया है। राकेश बंसल ने इस चुनाव में 1.364 वोट हासिल किए है, जब्कि शशि ने 1,068 वोट हासिल किए है। इस चुनाव में देखा जाए तो रजत शर्मा के दल के पास एक बड़े नेता का सर्मथन था, भारतीय ओलंपिक संघ नरेंद्र बत्रा भी उनका समर्थन कर रहे थे।
डीडीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम सार्वजनिक ना करने की शर्त पर कहा था कि शर्मा को एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री का समर्थन मिलने के साथ ही किसी दूसरे उम्मीदवार के चुनाव जीतने की कोई संभावना ही नहीं थी।
ये भी पढ़े: उमेश यादव ने इस खिलाड़ी को ठहराया उनका करियर खत्म करने का जिम्मेदार, इस मामले में सचिन का किया समर्थन
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App