Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

खुलासाः धोनी की वजह से ही विराट की कप्तानी हुई आसान!

वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया की ओर से अजिंक्य रहाणे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 336 रन बनाए।

खुलासाः धोनी की वजह से ही विराट की कप्तानी हुई आसान!
X

भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया की ओर से अवेस्टइंडीज के खिलाफ 336 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के बारे में कुछ दिलचस्प खुलासे भी किए हैं।

इसे भी पढ़ें: ये हैं इंटरनेशल क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा बार बोल्ड होने वाले 5 बल्लेबाज

रहाणे ने बताया कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी और टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली के बीच इतनी बेहतरीन केमिस्ट्री है कि अगर धोनी टीम इंडिया का हिस्सा होते हैं तो विराट कोहली के लिए कप्तानी आसान हो जाती है।

उन्होंने धोनी की तारीफ करते हुए कहा, 'धोनी का टीम में होना शानदार है। टीम भाग्यशाली है कि धोनी हमारे साथ हैं। उनके साथ होने से विराट के लिए कप्तानी आसान हो जाती है।'

उन्होंने बताया कि कई दफा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पूर्व कप्तान धोनी से सलाह मशवरा भी लेते हैं और इन दोनों को एक साथ देखना वाकई दिलचस्प होता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story