यूएस ओपन : राफेल नडाल ने 16वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीत रचा इतिहास
नडाल ने साल 2013 के बाद पहली बार एक साल में दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीता है।

स्पेन के जाने माने टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को सीधे सेटों में हराकर तीसरी बार यूएस ओपन का खिताब जीता है।
न्यूयॉर्क में हुए फाइनल मुकाबले में नडाल ने लगातार सेटों में 6-3, 6-3, 6-4 से जीत हासिल की। ये नडाल का तीसरा यूएस ओपन खिताब हैं। साथ ही उन्होंने 16वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया है।
इसे भी पढ़े:- लियोनेल मेसी की हैट्रिक की बदौलत बार्सीलोना ने एस्पानयोल को 5-0 से रौंदा
अब ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में सिर्फ स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ही उनसे आगे हैं। फेडरर ये कारनामा 19 बार कर चुके हैं। इसके साथ ही नडाल ने साल 2013 के बाद पहली बार एक साल में दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का कारनामा अपने नाम किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App