इटैलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में राफेल नडाल

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |19 May 2017 6:51 PM IST
नडाल ने पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में नडाल ने जैक सॉक को मात दी।
स्पेन के राफेल नडाल ने शानदार खेल का नजारा पेश करते हुए इटेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। नडाल ने पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में नडाल ने जैक सॉक को मात दी।
नडाल ने बेहतरीन खेल का नजारा पेश करते हुए जैक सॉक को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात दी। वहीं सर्बिया के खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने भी जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। नोवाक ने स्पेन को रॉबटरे बटिस्टा ऑगट को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया।
आपको बता दें कि बुधवार को भारत की सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार यारोस्लावा श्वेडोवा ने भी इटैलियन ओपन के महिला युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App