दुबई में इतिहास बनाने से चूक गई सिंधू, महज 2 अंकों से फिसला दुबई ओपन का खिताब
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू रविवार को फिर फाइनल की बाधा पार करने में नाकाम रही और उन्हें दुबई सुपर सीरीज फाइनल्स में हार का सामना करना पड़ा।

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू रविवार को फिर फाइनल की बाधा पार करने में नाकाम रही और उन्हें दुबई सुपर सीरीज फाइनल्स में विश्व की नंबर दो जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची के खिलाफ रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
इसे भी पढ़े: IND vs SL: धवन का शानदार शतक, भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया
सत्र के इस आखिरी और प्रतिष्ठित फिनाले में सिंधू ने फिर से अपना जोश और जज्बा दिखाया लेकिन शुरुआती बढ़त के बावजूद आखिर में उन्हें यामागुची से 21-15, 12-21, 19-21 से हार झेलनी पड़ी।
यह मुकाबला एक घंटे 31 मिनट तक चला। यह 22 वर्षीय खिलाड़ी खिताब जीतने के बेहद करीब पहुंच गयी थी लेकिन अपने तीसरे बड़े टूर्नामेंट में उन्हें उप विजेता से ही संतोष करना पड़ा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App