प्रो कबड्डी लीग 2017: पुणेरी पल्टन ने दबंग दिल्ली को 26-21 से हराया
इस जीत के साथ पुणेरी पल्टन पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर कायम है।

प्रो कबड्डी लीग 2017 में पुणेरी पल्टन ने दबंग दिल्ली को हरा कर अपने जीत का सिलसिला कायम रखा। पुणेरी पल्टन ने दबंग दिल्ली को 26-21 से हराया।
इस जीत के साथ पुणेरी पल्टन पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर कायम है। वहीँ दिल्ली 3 में से सिर्फ एक मैच जीत कर पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है।
इसे भी पढ़ेंः- प्रो कबड्डी लीग सीजन-5: पटना ने तेलगु टाइटंस को 36-43 से हराया
पुणेरी पल्टन की ओर राजेश मोंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 अंक हासिल किया वहीं कप्तान दीपक निवास हुड्डा को 7 अंक मिला।
वहीँ दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा आनंद पाटिल को मिला। आनंद पाटिल को इस मैच में 8 अंक मिला।
इसे भी पढ़ेंः- अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्लेयर ज्योति गुप्ता की मौत, पटरी पर मिला शव
दिल्ली के कप्तान मिराज शेख के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दिल्ली को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। वह इस मैच में एक भी अंक नहीं ले पाए।
इस मैच में जीत के बाद पुणेरी पल्टन को 5 अंक मिला वहीं दिल्ली को एक अंक से संतुष्ट करना पड़ा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App