प्रिया के इशारों ने रोनाल्डो का भी रिकॉर्ड तोड़ा, 24 घंटे में पूरी दुनिया के सेलिब्रिटी हिल गए

प्रिया के इशारों ने रोनाल्डो का भी रिकॉर्ड तोड़ा, 24 घंटे में पूरी दुनिया के सेलिब्रिटी हिल गए
X
मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर के आंखों के एक्सप्रेशन वाला 26 सेकेण्ड के वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

वेलेंटाइन डे से पहले सोशल मीडिया पर एक लड़की ने अपने कातिलाना एक्सप्रेशन से करोड़ों लड़कों को अपना दीवाना बना लिया है। ये लड़की कोई आम लड़की नहीं बल्कि मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर है। प्रिया के 26 सेकेण्ड के वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

प्रिया की आंखों के एक्सप्रेशन का पूरा इंडिया दीवाना हो गया। प्रिया का यह वीडियो इतना तेजी से वायरल हुआ कि 24 घंटे के अन्दर ही उनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। बता दें कि प्रिया के इंस्टाग्राम पर रविवार 11 फरवरी शाम 7 बजे तक 2.49 लाख फॉलोअर्स थे।

इसे भी पढ़े: आईपीएल 11: 7 अप्रैल से शुरु होगा IPL का 11वां सीजन, ये है सभी मैच का पूरा टाइम टेबल

लेकिन जैसे ही उनकी डेब्यू फिल्म का आंखों के एक्सप्रेशन वाला गाना वायरल हुआ, उसके बाद 12 फरवरी शाम 5 बजे तक उनके फॉलोअर्स की संख्या 1.1 मिलियन पहुंच गई। इस मामले में उन्होंने फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अमेरिकन टीवी पर्सनालिटी कायली जेनर तक को भी पीछे छोड़ दिया है।

जहां रोनाल्डो ने ट्विटर पर डेब्यू करने के 24 घंटे के अंदर 650 फॉलोअर्स बनाए थे। तो कायली जेनर को एक दिन में 806 फॉलोअर्स बने थे। वहीँ दूसरी तरफ प्रिया के ट्विटर पर 24 घंटे के अंदर 814 फॉलोअर्स बने हैं।

हालांकि प्रिया से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने महज एक दिन में 1 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैटरीना कैफ ने अप्रैल 2017 में बनाए थे। यह रिकॉर्ड अभी तक कायम है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story