7 मैच में 5 शतक, क्रिकेट की अगली सनसनी है ये युवा क्रिकेटर, सचिन के रिकॉर्ड के करीब
18 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने आंध्र प्रदेश और मुंबई के बीच खेले गए रणजी मैच में ये कारनामा किया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 Nov 2017 7:31 PM GMT Last Updated On: 18 Nov 2017 7:31 PM GMT
मुंबई के 18 वर्षीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट में एक सनसनी के तौर पर उभर रहे हैं।
पृथ्वी ने शुक्रवार को रणजी मैच में आंध्र प्रदेश के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 5वां शतक लगाया है।
इस शतक के साथ ही पृथ्वी सचिन के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं।
पृथ्वी ने रणजी मैच में मुंबई के लिए खेलते हुए 173 गेंदों पर शानदार 114 रन बनाए।
इसे भी पढ़े: सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के करीब पहुंचा यह क्रिकेटर
पृथ्वी शॉ अबतक सात प्रथम श्रेणी मैचों 5 शतक लगा चुके हैं।
जबकि सचिन तेंदुलकर ने 18 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी में कुल 7 शतक लगाए थे।
सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने से पृथ्वी शॉ सिर्फ 2 शतक पीछे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story