सेल्फी विवाद में पृथ्वी को मिला अर्जुन तेंदुलकर का साथ, कहा अच्छे और बुरे समय में हमेशा तुम्हारे साथ हूं

सेल्फी विवाद में पृथ्वी को मिला अर्जुन तेंदुलकर का साथ, कहा अच्छे और बुरे समय में हमेशा तुम्हारे साथ हूं
X
Prithvi Shaw selfie controversy: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ इस समय एक विवाद में फसे हुए हैं। उनका साथ देने के लिए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने समर्थन किया है।

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इस समय सुर्खियों में हैं। मुंबई में दो लोग पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेना चाहते थे। पृथ्वी ने पहली बार इन प्रशंसकों को सेल्फी दी, लेकिन जब उन्होंने फिर से सेल्फी लेने के लिए कहा, तो पृथ्वी ने मना कर दिया। इसके बाद कथित तौर पर नशे में धुत सपना गिल लड़की ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पृथ्वी के साथ मारपीट करने की कोशिश की। Prithvi Shaw से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए। इसमें लड़की को सड़क पर पृथ्वी के साथ हाथापाई करते देखा जा सकता है।

सपना को 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे Sapna Gill पृथ्वी शॉ को मारने की कोशिश करती है। जबकि Prithvi Shaw खुद को बचाने और मामले को शांत करने की पूरी कोशिश करते है, लेकिन वह लड़की पृथ्वी शॉ पर अटैक कर देती है। सपना गिल को पुलिस ने हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले को लेकर अंधेरी कोर्ट ने फैसला सुना दिया। अंधेरी कोर्ट ने सपना को 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने बढ़ाया पृथ्वी का हौसला


इसी कड़ी में Prithvi Shaw के समर्थन में किसी भी भारतीय खिलाड़ी और बीसीसीआई की ओर से कोई बयान नहीं आया लेकिन, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने पृथ्वी शॉ का हौसला बढ़ाते हुए उनका साथ दिया है। अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पृथ्वी शॉ के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मजबूत बने रहें। मैं हर अच्छे और बुरे समय में आपके साथ हूं। मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले में कोर्ट में सपना गिल ने कहा, 'मेरे दोस्त ने उनसे सेल्फी के लिए कहा था। मुझे तो पता ही नहीं था कि वह क्रिकेटर है। हम सिर्फ दो लोग थे और पृथ्वी शॉ अपने 8 दोस्तों के साथ थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story