Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नीता अंबानी को राष्ट्रपति ने खेल प्रोत्साहन अवॉर्ड से नवाजा

महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया है।

नीता अंबानी को राष्ट्रपति ने खेल प्रोत्साहन अवॉर्ड से नवाजा
X

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खिलाड़ियों को खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में रामनाथ कोविंद ने खिलाडियों को ध्यानचंद पुरस्कार, अर्जुन अवार्ड, और द्रोणाचार्य अवार्ड आदि पुरुस्कारों से सम्मानित किया।

इस दौरान राष्ट्रपति ने पैरालंपियन देवेंद्र झाझरिया और हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह को राजीव गांधी खेल रत्ना से सम्मानित किया।

देवेंद्र झाझरिया ने रियो में हुए पैरालंपिक गेम्स में हिस्सा लिया था। देवेंद्र ने वहां जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

इसके आलावा हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंचानी वाली महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को अर्जुन पुरूस्कार से सम्मानित किया है।

हरमनप्रीत कौर के साथ भारतीय गोल्फ खिलाड़ी एसएसपी चौरसिया को भी अर्जुन पुरस्कार दिया गया हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story