टीम इंडिया के स्पिनर प्रज्ञान ओझा के सिर में लगी बाॅल
चोट लगने के दौरान ओझा मिड ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे।

X
haribhoomi.comCreated On: 8 Sep 2016 12:00 AM GMT
ग्रेटर नोएडा. टीम इंडिया के लेफ्ट-आर्म स्पिनर प्रज्ञान ओझा को फील्डिंग करते समय सिर पर चोट लग गई है। चोट लगने के बाद आधी बेहोशी की हालत में रहे ओझा को अस्पताल ले जाया गया है। वह दिलीप ट्रोफी में इंडिया ग्रीन को ओर से खेल रहे थे। उनकी टीम का मैच इंडिया ब्लू से हो रहा था।
Pragyan Ojha suffers freak head injury in @Paytm Duleep Trophy match, taken to hospital for testshttps://t.co/2HQPbG3zmF
— BCCI (@BCCI) September 7, 2016
चोट लगने के दौरान ओझा मिड ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे। क्रीज पर इंडिया ब्लू के निचले क्रम के बल्लेबाज पंकज सिह बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने ऑफ स्पिनर जलज सक्सेना की फ्लाइडेट डिलीवरी पर तिरछे बल्ले से शॉट खेला तो बॉल ओझा की ओर आई। तेजी से आती बॉल से ओझा नजरें हट गईं और उन्हें सिर के पिछले हिस्से पर चोट लगी। ओझा के गिरने पर साथी खिलाड़ियों ने देखा कि उन्हें होश नहीं था। पहले उन्हें मैदान पर इलाज दिया गया, पर बाद तबीयत खराब लगने पर अस्पताल ले जाया गया।
इंडिया ग्रीन के कोच वी. रमन भी ओझा के साथ हॉस्पिटल गए। ओझा की टीम के एक सूत्र ने बताया कि ओझा होश में थे और उनकी धड़कन सामान्य चल रही थी। सूत्रों के मुताबिक वह ऐम्बुलेंस में बात भी कर रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें सीटी स्कैन और एमआरआई करने के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
आगेे की स्लाइड्स में देखिए, घायल ओझा की तस्वीरें -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story