Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

खेल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से की ये अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय खेलों के लिए यह साल अच्छा रहा है और खिलाड़ियों ने एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल समेत विभिन्न टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

खेल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से की ये अपील
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय खेलों के लिए यह साल अच्छा रहा है और खिलाड़ियों ने एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल समेत विभिन्न टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

उन्होंने लोगों से खेलों और फिटनेस संबंधी गतिविधियों को प्राथमिकता देने को कहा और यह भी कहा कि इससे स्वस्थ भारत बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने ट्वीट किया- मैं उन सभी को सलाम करता हूं जिन्होंने विभिन्न खेलों में भारत की नुमाइंदगी की है।

इसे भी पढ़ें: खेल दिवस: जब जर्मन खिलाड़ी ने ध्यानचंद का तोड़ दिया था दांत, हॉकी के 'जादूगर' ने ऐसे चखाया मजा

उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता से कई उपलब्धियां मिली है। खेलों के लिए यह साल बहुत अच्छा रहा है जिसमें एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों का प्रदर्शन शामिल है। उन्होंने महान हाकी खिलाड़ी ध्यानचंद को श्रृद्धांजलि दी जिनका जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story