VIDEO: पार्थिव पटेल का बड़ा खुलासा, कहा- हमारी वजह से कामयाब क्रिकेटर बने धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बिजली जैसी फुर्ती वाले विकेटकीपिंग के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2004 में इंटरनेशनल करियर में डेब्यू किया था। पार्थिव पटेल ने गौरव कपूर के शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में एक इंटरव्यू के दौरान धोनी की सफलता से जुड़ी बातों का खुलासा किया है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बिजली जैसी फुर्ती वाले विकेटकीपिंग के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2004 में इंटरनेशनल करियर में डेब्यू किया था।
हालांकि उस समय धोनी के लिए टीम में लम्बे समय तक जगह बनाना आसान नहीं था क्योकि उस समय दिनेश कार्तिक, पार्थिव पटेल और नमन ओझा जैसे विकेटकीपर भी भारतीय टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। उसी समय पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में धोनी ने अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से सभी को प्रभावित किया।
फिर उसके बाद धोनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पार्थिव पटेल ने गौरव कपूर के शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में एक इंटरव्यू के दौरान धोनी की सफलता से जुड़ी बातों का खुलासा किया और उन्होंने यह भी बताया कि मेरी वजह से ही धोनी कामयाब क्रिकेटर बनने में सफल रहे।
इस इंटरव्यू के दौरान जब पार्थिव से पूछा गया कि क्या आप गलत दौर में पैदा हो गए? इस सवाल का जवाब देते हुए पार्थिव ने कहा, नहीं। मैं ऐसा बिल्कुल महसूस नहीं करता। धोनी ने हम सबसे बेहतर क्रिकेट खेली, जिस बदौलत आज वह अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे।
धोनी की इस सफलता में हमारा भी हाथ रहा। अगर हम उस दौरान खराब क्रिकेट नहीं खेलते तो शायद धोनी को मौका ही नहीं मिला होता और वह आज वहां नहीं पहुच पाते जहां वो हैं। इस शो में पार्थिव ने अपने जीवन के संघर्षों के बारे में भी बताया।
पार्थिव ने आगे कहा कि भारतीय ए टीम की ओर से खेलने के बाद वह घर आकर सो गए थे और तभी उनकी बहन ने बताया कि उनका सिलेक्शन भारतीय टीम में हो गया है। बहन की बात सुन उन्हें लगा कि वो सपने में हैं, लेकिन जब आंख खुली तो उन्हें इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था। बता दें कि पार्थिव पटेल ने भारत के लिए अब तक 38 वनडे और 25 टेस्ट खेल चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App