Paralympics 2018: पैरालम्पिक में 50 देशों के 670 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, जानिए इसकी कहानी
आज से दक्षिण कोरिया के प्योंगचैंग में शीतकालीन पैरालम्पिक 2018 का आगाज हो रहा है।

आज से दक्षिण कोरिया के प्योंगचैंग में शीतकालीन पैरालम्पिक 2018 का आगाज हो रहा है। गूगल ने भी दिव्यांगो का हौसला बढ़ाने के लिए इसका डूडल बनाया है। इस ओलंपिक खेल में शारीरिक रूप से अक्षम खिलाड़ी भाग ले रहे है।
इस पैरा ओलंपिक की शुरूआत 9 मार्च को हो गई है और इस का समापन 18 मार्च को हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में कई तरह के खेलों को शामिल किया है। इसमें अल्पाइन स्कीइंग, बायथलॉन, क्रॉस-कंट्री स्कीइंग, आइस हॉकी, स्नोबोर्डिंग और व्हील चेयर कर्लिंग जैसे खेलों को रखा गया है।
ये भी पढ़े: IND vs BAN T20: भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया, विजय शंकर बने 'मैन ऑफ द मैच'
पैरालम्लिक गेम्स में 50 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। इस प्रतियोगिता में करीब 670 खिलाड़ी भाग ले रहे है और साथ ही इसमे महिलाएं भी हिस्सा ले रही है। इस प्रतियोगिता में करीब 80 मेडल अवॉर्ड के तौर पर दिए जाएंगे।
बता दें कि उत्तर कोरिया के अलावा, जॉर्जिया और ताजिकिस्तान भी पहली बार शीतकालीन पैरालम्पिक खेलों में हिस्सा लेने जा रही है। दक्षिण कोरिया के 36 पैरा एथलीट इन खेलों में भाग लेंगे। उत्तर कोरिया के दो एथलीट क्रॉस-कंट्री स्कीइंग की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
ये भी पढ़े: मर जाऊंगा, देश से गद्दारी नहीं करूंगा-हसीन को कोई भड़का रहा: मोहम्मद शमी
रूस के 30 पैरा एथलीट शीतकालीन पैरालम्पिक खेलों में हिस्सा लेने जा रहे है। इस बार सबसे अधिक स्वर्ण पदकों की पेशकश कर रहा है। उसने 80 स्वर्ण पदकों की पेशकश की है, जो सोचि शीतकालीन पैरालम्पिक खेलों से आठ पदक अधिक हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App