Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Yogeshwar Dutt Net Worth: जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं योगेश्वर दत्त

Yogeshwar Dutt Net Worth: ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त (Yogeshwar Dutt) लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। बीजेपी से वह अपनी राजनीति पारी की शुरुआत भी कर दी है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको पहलवान योगेश्वर दत्त की कुल कमाई (Yogeshwar Dutt Net Worth) के बारे में बताने जा रहे हैं।

Yogeshwar Dutt Net Worth: जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं  ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त
X
Yogeshwar Dutt Net Worth Yogeshwar Dutt income

Yogeshwar Dutt Net Worth ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त (Yogeshwar Dutt) ने बीजेपी से अपनी राजनीति पारी की शुरुआत कर दी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 (Haryana Assembly Elections 2019) में योगेश्वर दत्त बड़ौदा विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं।

स्टार पहलवान योगेश्वर दत्त लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। भारत सरकार द्वारा योगेश्वर को 'पद्म श्री' और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको पहलवान योगेश्वर दत्त की नेटवर्थ (Yogeshwar Dutt Net Worth) के बारे में बताने जा रहे हैं।


योगेश्वर दत्त की नेटवर्थ (Yogeshwar Dutt Net Worth) की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहलवान योगेश्वर दत्त की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 70 करोड़ रूपये है। हाल के दिनों में योगेश्वर दत्त की संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है।

पिछले साल योगेश्वर दत्त की संपत्ति लगभग सात करोड़ के आसपास थी। बता दें कि शुक्रवार को महिला पहलवान बबीता फोगाट ने बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 (Haryana Assembly Elections 2019) के लिए दादरी विधानसभा सीट से अपना नामांकन भरा।

योगेश्वर दत्त का करियर

योगेश्वर दत्त ने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। यह भारतीय खेल इतिहास में केवल तीसरी बार था जब किसी भारतीय पहलवान ने ओलंपिक में पदक जीता था। लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने से दो साल पहले 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में इंजरी से जूझने के बाद भी उन्होंने 60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावे योगेश्वर दत्त ने 2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता था।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो योगेश्वर दत्त ने शीतल शर्मा के साथ शादी की है। योगेश्वर ने दहेज के रूप में महज 1 रुपया लिया था। योगेश्वर और शीतल को एक बेटा भी है, जिसका नाम योगित योगेश्वर दत्त है। बता दें कि उन्हें 2013 में भारत सरकार द्वारा 'पद्म श्री' से सम्मानित किया गया था। इस अलावे योगेश्वर को खेल का सर्वोच्च सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भी मिल चुका है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story