WWE SmackDown: ब्रॉक लैसनर से रे मिस्टीरियो और उनके बेटे का बदला लेने आया ये यूएफसी फाइटर, देखें VIDEO
WWE SmackDown: आज स्मैकडाउन के मेन इवेंट में कोफी किंग्सटन (Kofi Kingston) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) आपस में WWE चैंपियनशिप के लिए भिड़े। हालांकि लैसनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 5 सेकेंड्स में ही कोफी किंग्सटन को हराकर नए WWE चैंपियन बन गए। इस तरह से UFC सुपरस्टार केन वैलासकेज (Cain Velasquez) ने डब्लू डब्लू ई (WWE) में अपना डेब्यू भी किया।

WWE SmackDown: इस हफ्ते डब्लूडब्लूई (WWE) के दोनों ही शो रॉ और स्मैकडाउन की शुरूआत काफी अच्छी रही। इस बार रॉ में ब्रोक लैसनर ने रे मिस्टीरियो और डोमिनिक को बुरी तरह से पीट दिया। जिसके बाद डोमिनिक को तुरंत ही अस्पताल ले जाना पड़ा क्योंकि उन्हें काफी चोट भी आई थी। लेकिन आज के स्मैकडाउन के शो में फैंस को कुछ अलग ही तरह की ऐक्शन देखने को मिला।
आज स्मैकडाउन के मेन इवेंट में कोफी किंग्सटन (Kofi Kingston) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) आपस में WWE चैंपियनशिप के लिए भिड़े। हालांकि लैसनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 5 सेकेंड्स में ही कोफी किंग्सटन को हराकर नए WWE चैंपियन बन गए।
ब्रॉक लैसनर के चैम्पियन बनने के तुरंत बाद ही एक बार फिर से रे मिस्टीरियो का ऐंट्री म्यूजिक बजा लेकिन इस बार वह अकेले नहीं थे उनके साथ थे यूएफसी के फाइटर केन वैलासकेज। केन वैलासकेज को देखते ही फैंस का उत्साह बढ़ गया केन ने बिना देरी किए हुए रिंग में एंट्री की और अपने चित परिचित अंदाज में ब्रॉक पर हमला कर दिया।
ब्रॉक केन के इस हमले से अपने आपको बिल्कुल भी संभाल नही पाए और तुरंत रिंग से बाहर निकल गए। केन ने ब्रॉक के रिंग के बाहन जाने पर उन्हें फिर से ललकारा। लेकिन ब्रॉक की रिंग में आने की हिम्मत ही नही हुई।
इस तरह से UFC सुपरस्टार केन वैलासकेज (Cain Velasquez) ने डब्लू डब्लू ई (WWE) में अपना डेब्यू भी किया। वैलासकेज एक UFC फाइटर रह चुके हैं। इसी साल वह एक रेसलर बने। केन और ब्रॉक की पुरानी दुश्मनी रह चुकी है। केन वैलासकेज और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी काफी पुरानी रही है।
UFC हैवीवेट चैंपियन के रूप में केन वैलासकेज ने 2010 में UFC 121 इवेंट में ब्रॉक लैसनर को हराया था। वैलासकेज ने टाइटल के लिए TKO (पंच) की मदद से महज चार मिनट में यह बाउट जीता था।
बता दें कि WWE चैंपियनशिप में अभी तक केन वैलासकेज और ब्रॉक लैसनर के बीच कोई मैच नहीं खेला गया है। अब यह देखना होगा कि दोनों पुराने दुश्मन किस इवेंट में WWE चैंपियनशिप मैच में भिड़ते हैं।
कौन हैं केन वैलासकेज (Cain Velasquez)
केन वैलासकेज एक पूर्व एमएमए (MMA) स्टार है, जिसने दो बार यूएफसी (UFC) हैवीवेट चैम्पियनशिप जीती है। UFC हैवीवेट चैंपियन के रूप में उनका पहला मैच 2010 में था। जब उन्होंने UFC 121 इवेंट में ब्रॉक लैसनर को केवल चार मिनट में हराकर यह खिताब जीता। 2012 में UFC 155 इवेंट में हैवीवेट चैंपियन के रूप में केन वैलासकेज का दूसरा मैच था, जब उन्होंने जूनियर डॉस सैंटोस को हराया था। 37 वर्षीय केन वैलासकेज UFC से अभी रिटायर नहीं हुए हैं और इस साल के शुरू में फ्रांसिस नगन्नू के खिलाफ उनकी फाइट हुई थी, हालांकि वह हार गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App