आठ साल बाद वापसी कर रहे सुशील कुमार का टोक्यो ओलंपिक का सपना टूटा, पहले ही राउंड में हारे
World Wrestling Championship 2019 : आठ साल बाद वापसी कर रहे दो बार के ओलंपिक पदक विजेता रेसलर सुशील कुमार (Sushil Kumar) शुक्रवार को वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप (World Wrestling Championship 2019) से बाहर हो गए और अगले अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने का उनका सपना भी टूट गया।

X
amitkCreated On: 20 Sep 2019 11:50 AM GMT
World Wrestling Championship 2019 वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप 2019 आठ साल बाद वापसी कर रहे दो बार के ओलंपिक पदक विजेता रेसलर सुशील कुमार (Sushil Kumar) शुक्रवार को वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप (World Wrestling Championship 2019) से बाहर हो गए और अगले अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने का उनका सपना भी टूट गया।
सुशील कुमार 74 किग्रा वर्ग के पहले राउंड में बाहर हो गए। उन्हें अजरबैजान के खादजिमुराद गादझियुव के खिलाफ 9-11 से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि अगर गादझियुव फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहते हैं, तो सुशील को ओलंपिक क्वालिफिकेशन और कांस्य पदक जीतने का मौका मिलेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story