Union Budget 2019: वित्त-मंत्री निर्मला सीतारमण ने खिलाड़ियों को दिया ये तोहफा
Union Budget 2019-2020: केंद्रीय वित्त-मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने शुक्रवार यानी 5 जुलाई को मोदी सरकार 2.0 का पहला पूर्ण बजट 2019-20 (Union Budget 2019-2020) संसद में पेश किया। सीतारमण ने शुक्रवार को बजट पेश करते हुए खेलों को लेकर कई तरह की योजनाओं की घोषणाएं की।

Union Budget 2019
केंद्रीय वित्त-मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने शुक्रवार यानी 5 जुलाई को मोदी सरकार 2.0 का पहला पूर्ण बजट 2019-20 (Union Budget 2019-2020) संसद में पेश किया।
खिलाड़ियों के विकास के लिए राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड: वित्त मंत्री@nsitharaman@FinMinIndia#BudgetWithDD#Budget2019 #UnionBudget2019 #BudgetForNewIndia
— दूरदर्शन न्यूज़ (@DDNewsHindi) July 5, 2019
सीतारमण ने शुक्रवार को बजट पेश करते हुए खेलों (Sports Budget 2019) को लेकर कई योजनाओं की घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया स्कीम का विस्तार होगा। इस योजना के अंतर्गत खिलाड़ियों के विकास के लिए राष्ट्रीय खेल बोर्ड स्थापित किया जाएगा।
बता दें कि केंद्र सरकार ने आम चुनाव 2019 से पहले शुक्रवार (1 फरवरी) को वित्तीय वर्ष 2019-2020 के लिए अंतरिम बजट पेश करते हुए 2019-2020 के लिए कुल खेल बजट को साल 2018-19 के 2002.72 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2,216.92 करोड़ कर दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App