Tokyo Olympic : जापान में अगले साल होगा ओलिंपिक, तारीखों का हुआ एलान
Tokyo Olympic 2020 : टोक्यो ओलिंपिक का आयोजन इसी वर्ष जुलाई से होना था, जिसको लेकर जापान ने बहुत बड़े बजट में इसकी तैयारियां भी पूरी कर ली थी। कोरोना वायरस की वजह से शुरुआत से ही इसके आयोजन पर खतरा मंडरा रहा था, और अंत में ओलिंपिक समिति को इसे स्थगित ही करना पड़ा।

Tokyo Olympics : टोक्यो ओलिंपिक 2020 का नया शेड्यूल जारी हो चुका है, अब इसका आयोजन 23 जुलाई 2021 से शुरू होगा और टोक्यो पैरालिम्पिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त 2021 से होगा। इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (International Olympic Committee) ने बताया था कि टोक्यो ओलिंपिक को एक साल के लिए स्थगित किया जाएगा, आज जापान ने भी इस पर अपनी सहमति जाता दी थी जिसके बाद टोक्यो ओलिंपिक के नए शेड्यूल की घोषणा की गई है।
टोक्यो ओलिंपिक शेड्यूल
23 जुलाई 2021 से शुरू हो रहे टोक्यो ओलिंपिक का समापन 8 अगस्त 2021 को होगा, वहीं पैरालिम्पिक खेलों का समापन 5 सितम्बर को होगा। जैसा आप जानते हैं कि टोक्यो ओलिंपिक का आयोजन इसी वर्ष जुलाई से होना था, जिसको लेकर जापान ने बहुत बड़े बजट में इसकी तैयारियां भी पूरी कर ली थी। कोरोना वायरस की वजह से शुरुआत से ही इसके आयोजन पर खतरा मंडरा रहा था, और अंत में ओलिंपिक समिति को इसे स्थगित ही करना पड़ा।
Tokyo Olympics 2020 to be held from 23rd July 2021 to 8th August 2021. Paralympic Games to be held from 24th August 2021 till 5th September 2021. #COVID19 pic.twitter.com/2lktxB0Nd0
— ANI (@ANI) March 30, 2020
ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने लिया था नाम वापिस
कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही साफ किया था कि अगर टोक्यो ओलिंपिक तय शड्यूल में होगा, तो उनका देश इसमें हिस्सा नहीं लेगा। हम सब जानते हैं कि ओलिंपिक में कनाडा और ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत देश की तरह शामिल होते हैं, और अगर यह देश अपने खिलाड़ियों को इसमें शामिल नहीं करेगा तो इसका प्रभाव बहुत बुरा जाएगा।
कोरोना वायरस (Coronavirus Latest Worldwide)
दुनिया के साथ जापान में भी कोरोना वायरस इस समय कहर बरपा रहा है, देश में मरने वाले लोगों का आंकड़ा 54 पहुंच गया है। जापान में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 1800 से पार जा चुकी है। कोरोना वायरस का यह हाल सिर्फ यहीं नहीं बल्कि लगभग पूरी दुनिया में है। भारत में भी कोरोना वायरस के लगभग 1100 मामलें सामने आ चुके हैं, वहीं 29 लोगों की जान जा चुकी है। इस समय कोरोना वायरस सबसे खतरनाक यूरोप और अमेरिका में बना हुआ है। यूरोप के इटली में ही इस वायरस से अब तक 10 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।