Tokyo Olympic : सौरव गांगुली को ओलिंपिक 2020 के लिए मिलेगी खास भूमिका

Tokyo Olympic : सौरव गांगुली को ओलिंपिक 2020 के लिए मिलेगी खास भूमिका
X
Tokyo Olympic: IOA भारतीय ओलंपिक संघ ने सौरव गांगुली को ओलिंपिक में टोक्यो 2020 के लिए भारत का गुडविल एम्बेसडर बनने को लेकर चिट्ठी लिखी है। खबर है कि गांगुली इस प्रस्ताव को स्वीकारने वाले हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) भारत की ओर से एक नई भूमिका में नजर आएंगे। सौरव गांगुली को IOA (भारतीय ओलिंपिक संघ) ने टोक्यो ओलिंपिक 2020 के लिए भारत का गुडविल एम्बेसडर बनने को लेकर कहा है।

खबर है सौरव गांगुली इस प्रस्ताव को स्वीकारने वाले हैं। इस वर्ष 24 जुलाई से 9 अगस्त के बीच टोक्यो ओलिंपिक 2020 आयोजित होंगे। खेलों के महाकुम्भ यानी ओलिंपिक इस बार जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित होंगे।

गुडविल एम्बेसडर होंगे सौरव गांगुली

सौरव गांगुली को IOA भारतीय ओलिंपिक संघ ने ओलिंपिक में टोक्यो 2020 के लिए भारत का गुडविल एम्बेसडर बनने को कहा है। इससे पहले 2016 रिओ ओलिंपिक में सलमान खान को गुडविल एम्बेसडर चुना था जिसकी कई पूर्व खिलाडियों ने आलोचना भी की थी। यह दूसरा मौका है जब ओलिंपिक में भारतीय टीम में कोई गुडविल अम्बेसडर होगा।


24 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलिंपिक में देशभर से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसको लेकर टोक्यो में पिछले कई सालों से तैयारी चल रही है। जापान में ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक के दौरान खूब गर्मी पड़ती है जो वहां के आयोजकों के लिए चिंता का विषय भी है।

जापान में टोक्यो ओलिंपिक 2020 के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। टोक्यो में नेशनल स्टेडियम भी बनकर तैयार हो चुका है। इसी स्टेडियम में ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी भी होगी।



WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story