Sandeep Singh Biography: गोली लगने के बाद भी नहीं मानी हार, जानिए बीजेपी में शामिल होने वाले संदीप सिंह की कहानी
Sandeep Singh Biography : (संदीप सिंह बायोग्राफी) पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह (Sandeep Singh) भारतीय जनता पार्टी (BJP में शामिल हो गए हैं। संदीप सिंह को पेनाल्टी कॉर्नर के विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता था। इस आर्टिकल के माध्यम हम आपको पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोग्राफी (Sandeep Singh Biography), संदीप सिंह की पत्नी (Sandeep Singh Wife), संदीप सिंह की कमाई (Sandeep Singh Net Worth) और संदीप सिंह का परिवार (Sandeep Singh Family) की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

Sandeep Singh Biography Sandeep Singh Profile संदीप सिंह बायोग्राफी संदीप सिंह प्रोफाइल पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह (Sandeep Singh) ने अपनी राजनीतिक (Political) पारी की शुरुआत कर दी। वह गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए। ऐसी संभावना है कि संदीप सिंह हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly Election 2019) में पिहोवा से चुनाव लड़ सकते हैं। भारतीय हॉकी में संदीप सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। संदीप सिंह को पेनाल्टी कॉर्नर के विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता था। संदीप सिंह साल 2004 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन कर सुर्खियों में आए थे। इस आर्टिकल के माध्यम हम आपको पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह (Sandeep Singh) की बायोग्राफी और प्रोफाइल (Sandeep Singh Biography Sandeep Singh Profile) के बारे में बताने जा रहे हैं।
संदीप सिंह की जीवनी (Sandeep Singh Biography)
नाम: असली नाम संदीप सिंह भिंडर
उपनाम: फ्लिकर सिंह
पेशा: फील्ड हॉकी प्लेयर
संदीप सिंह की पत्नी (Sandeep Singh Wife): पत्नी हरजिंदर कौर संदीप सिंह के बेटे का नाम (Sandeep Singh SON): सेहदीप
संदीप सिंह की कमाई (Sandeep Singh Net Worth): सालाना (संभावित)
शारीरिक आँकड़े (Sandeep Singh Physical Stats & More)
संदीप सिंह की हाईट: 6 फीट
सेंटीमीटर में ऊँचाई- 183 सेमी
मीटर में- 1.83 मीटर
फीट- 6 फीट
किलोग्राम में वजन- 75 किग्रा
पाउंड में- 165 पाउंड
संदीप सिंह की बॉडी (Sandeep Singh Body) -
छाती: 42 इंच
कमर: 30 इंच
बाइसेप्स: 14 इंच
आंखों का रंग काला
संदीप सिंह जन्मतिथि : 27 फरवरी 1986
संदीप सिंह की उम्र : 33 वर्ष
संदीप सिंह जन्मस्थान : शाहबाद मार्कंडा, हरियाणा
संदीप सिंह की राशि: मीन राशि
संदीप सिंह की राष्ट्रीयता : भारतीय
संदीप सिंह गृहनगर : शाहबाद, हरियाणा
संदीप सिंह की कमाई (Sandeep Singh Net Worth) : 7 लाख सालाना (अनुमानित)
संदीप सिंह डेब्यू : जनवरी 2004, सुल्तान अजलान शाह कप
संदीप सिंह का परिवार (Sandeep Singh Family)
संदीप सिंह के पिता का नाम : गुरुचरण सिंह भिंडर
संदीप सिंह की माता का नाम : दलजीत कौर भिंडर
संदीप सिंह के भाई का नाम : बिक्रमजीत सिंह
संदीप सिंह की बहन : कोई नहीं
संदीप सिंह धर्म: सिख
संदीप सिंह राजनीतिक : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
संदीप सिंह शौक : फिल्म देखना और म्यूजिक सुनना
संदीप सिंह के मनपसंद अभिनेता: शाहरुख खान
संदीप सिंह का अफेयर : कोई नहीं
'फ्लिकर सिंह' के नाम से मशहूर
संदीप सिंह को 'फ्लिकर सिंह' के नाम से भी जाना जाता है। वह भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। संदीप सिंह साल 2004 में भारत की जीत में टॉप स्कोरर थे और उस समय वह खूब चर्चा में रहे थे। उन्होंने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। संदीप सिंह भारतीय हॉकी टीम में फुल बैक पर मोर्चा संभालते थे और उन्हें ड्रैग फ्लिक शॉट के लिए भी जाना जाता था।
संदीप सिंह का शुरूआती जीवन
पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह (Sandeep Singh) का जन्म 27 फरवरी 1986 को हरियाणा के शहर शाहबाद मार्कंडा में हुआ था। उनकी शुरूआती शिक्षा शिवालिक पब्लिक स्कूल, मोहाली में हुई थी। उन्होंने पटियाला में खालसा कॉलेज में पढ़ाई की और बाद में उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बी.ए की पढाई की। संदीप सिंह का जन्म गुरुचरण सिंह भिंडर और दलजीत कौर भिंडर के घर हुआ था। उनके बड़े भाई बिक्रमजीत सिंह एक फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं और इंडियन ऑयल के लिए खेलते हैं। वह एक प्रतिभाशाली ड्रैग फ्लिकर थे लेकिन चोटों के कारण अपने सपनों को पूरा नहीं कर सके और बाद में अपने भाई को खेल में प्रशिक्षित किया।
संदीप सिंह का इंटरनेशनल करियर
संदीप सिंह ने जनवरी 2004 में कुआलालंपुर में सुल्तान अजलान शाह कप के दौरान अपनी अंतरराष्ट्रीय हॉकी करियर की शुरुआत की। उसी साल अगस्त में उन्होंने एथेंस, ग्रीस में आयोजित समर ओलंपिक में अपना ओलंपिक डेब्यू किया। इसके अलावा 2004 में उन्होंने पाकिस्तान में आयोजित जूनियर एशिया कप हॉकी में 16 गोल किए और टूर्नामेंट में शीर्ष स्कोरर रहे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 5-2 की जीत में दो गोल किए, जिससे भारत पहली बार इस खिताब को जीतने में सफल रहा।
उन्होंने 2004 में चैंपियंस ट्रॉफी में लाहौर और अगले वर्ष चेन्नई में खेला और हर बार टूर्नामेंट में तीन गोल किए। उन्होंने सितंबर-अक्टूबर 2005 में भारत-पाक हॉकी श्रृंखला के दौरान तीन गोल भी किए। संदीप सिंह मेलबर्न में आयोजित 2006 के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे। वह सात गोल के साथ टूर्नामेंट के शीर्ष गोल स्कोरर थे। जून 2006 में उन्होंने कुआलालंपुर में सुल्तान अजलान शाह कप में तीन गोल किए।
2008 के सुल्तान अजलान शाह कप टूर्नामेंट में उन्होंने 'टॉप गोल स्कोरर' पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आठ गोल किए और भारत को दूसरा स्थान हासिल करने में मदद की। उन्हें जनवरी 2009 में राष्ट्रीय टीम का कप्तान बनाया गया, जिसके बाद उन्होंने 13 साल में पहली बार सुल्तान अजलान शाह कप जीतने वाली टीम का नेतृत्व किया।
गोली लगने के बाद फिर की वापसी
साल 2006 की बात है, जब संदीप सिंह जर्मनी में विश्व कप में भाग लेने के लिए घर से ट्रेन में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। 22 अगस्त 2006 को शताब्दी एक्सप्रेस में एक सुरक्षाकर्मी से गलती से गोली चल गई थी और वो गोली संदीप सिंह को रीढ़ की हड्डी के पास जा लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनकी टांगे पैरालाइज्ड हो चुकी थीं। डॉक्टर्स ने साफ कह दिया था वो व्हीलचेयर से कभी नहीं उठ सकेंगे। हालांकि संदीप सिंह ने कभी हार नहीं मानी और दो साल बाद उन्होंने 2008 में भारतीय हॉकी टीम में वापसी की।
संदीप सिंह की शादी
संदीप सिंह ने हॉकी खिलाड़ी हरजिंदर कौर के साथ शादी की है। अपनी किशोरावस्था के दौरान संदीप सिंह जूनियर हॉकी खिलाड़ी हरजिंदर कौर को दिल बैठे थे। दोनों के परिवार एक दूसरे के काफी करीब थे और रिश्ते को जल्दी स्वीकार कर लिया। अगस्त 2008 में जब दोनों की सगाई हुई, तब तक दोनों अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे थे। हरजिंदर ने अपनी शादी के बाद संदीप के अनुरोध पर अपने हॉकी सपनों को पीछे छोड़ दिया और अब अपने बेटे सेहदीप की देखभाल करती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App