Saina Nehwal Awards Achievements : साइना नेहवाल को अब तक मिल चुके हैं इतने अवार्ड, देखें पूरी लिस्ट
Saina Nehwal Awards Achievements भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने भारत के लिए बैडमिंटन में कई मील के पत्थर हासिल किए हैं। वह ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साइना नेहवाल को अब तक के अपने करियर में कई अवार्ड (Saina Nehwal Awards) मिल चुके हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की उपलब्धि और उनको मिले अवार्ड (Saina Nehwal Awards And Achievements) के बारे में बताने जा रहे हैं।

Saina Nehwal Awards And Achievements साइना नेहवाल (Saina Nehwal) भारत की सबसे टॉप महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। दुनिया की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी साइना नेहवाल ने 24 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीते हैं, जिसमें ग्यारह सुपरसीरीज खिताब शामिल है। साइना ने ओलंपिक में तीन बार भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने दूसरी बार कांस्य पदक जीता है। नेहवाल ने भारत के लिए बैडमिंटन में कई मील के पत्थर हासिल किए हैं। वह ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साइना नेहवाल को अब तक के अपने करियर में कई अवार्ड (Saina Nehwal Awards) मिल चुके हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की उपलब्धि और उनको मिले अवार्ड (Saina Nehwal Awards And Achievements) के बारे में बताने जा रहे हैं।
साइना नेहवाल को मिले अवार्ड और उपलब्धियां (Saina Nehwal Awards And Achievements)
साइना नेहवाल को भारत सरकार की ओर से 4 पुरस्कार मिले हैं। जिसमें राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, पद्म श्री और पद्म भूषण शामिल है। साइना नेहवाल को बैडमिंटन में शानदार उपलब्धि के लिए 2009 में अर्जुन पुरस्कार जबकि एक साल बाद 2010 में उन्हें पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड भारत में सर्वोच्च खेल सम्मान है। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 2016 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया।
साइना नेहवाल को मिले अवार्ड (Saina Nehwal Awards)
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन द्वारा मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर ऑफ़ द इयर (2008) पुरस्कार
अर्जुन पुरस्कार (2009)
पद्म श्री (2010)
राजीव गांधी खेल रत्न (2009-2010)
पद्म भूषण (2016)
2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद
हरियाणा सरकार की ओर से साइना नेहवाल को 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार
राजस्थान सरकार की ओर से साइना नेहवाल को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला
आंध्र प्रदेश सरकार से साइना नेहवाल को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से साइना नेहवाल को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार
साइना नेहवाल की उपलब्धियां (Saina Nehwal Achievements)
1. लंदन ओलंपिक 2012 (कांस्य): 4 अगस्त 2012 को साइना नेहवाल ने इतिहास रच दिया। वह ओलंपिक में बैडमिंटन इवेंट में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। साथ ही साइना नेहवाल ओलंपिक पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला भी हैं।
2. चीन ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट 2014 (विजेता)
2014 में चीन ओपन टूर्नामेंट भारत के लिए बहुत अच्छा रहा क्योंकि साइना नेहवाल ने चीन ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। साइना के लिए यह बड़ी जीत थी क्योंकि यह उसका छठा शॉट था, इससे पहले वह पांच बार असफल रही थी। भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने जापान की अकाने यामागुची को सीधे गेमों में 21-12, 22-20 से हराकर बहुत ही शानदार जीत दर्ज की।
3. दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 (एक स्वर्ण और एक रजत):
भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स में गोल्ड जबकि मिश्रित टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। एक रोमांचक फाइनल में साइना नेहवाल ने मलेशियाई मेव चू वोंग को 19-21, 23-21, 21-13 से हराकर गोल्ड मैडल अपने नाम किया। इसके साथ ही साइना कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली वुमन शुटलर भी बनीं।
ऑल इंग्लैंड टूर फ़ाइनल्स 2014 (रनर अप)
इस साल के ऑल इंग्लैंड टूर फ़ाइनल में साइना नेहवाल को हार का सामना करना पड़ा जिससे पूरे भारत में बैडमिंटन प्रशंसकों का दिल टूट गया था। पूरे देश को उम्मीद थी कि साइना 14 साल बाद यह खिताब जीतेंगी। इससे पहले 2000 में साइना नेहवाल के कोच गोपीचंद ने यह खिताब जीता था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App