Rajiv Gandhi Khel Ratna : WFI ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया की सिफारिश की

Rajiv Gandhi Khel Ratna : WFI ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया की सिफारिश की
X
Rajiv Gandhi Khel Ratna Award : रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चैंपियन पहलवान बजरंग पुनिया और महिला पहलवान विनेश फोगाट के नाम की सिफारिश की।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (Rajiv Gandhi Khel Ratna Award) के लिए चैंपियन पहलवान बजरंग पुनिया और महिला पहलवान विनेश फोगाट के नाम की सिफारिश की। बता दें कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देश का सर्वोच्च खेल सम्मान है।


रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने विनेश और पुनिया के अलावा राहुल अवारे, हरप्रीत सिंह, दिव्या काकरान और पूजा ढांडा को अर्जुन पुरस्कार के लिए जबकि वीरेंद्र कुमार, सुजीत मान, नरेंद्र कुमार और विक्रम कुमार को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए सिफारिश की है। भीम सिंह और जय प्रकाश को ध्यानचंद पुरस्कार के लिए सिफारिश की गई है।

बता दें कि विनेश हाल ही में लॉरियस स्पोर्ट्स अवार्ड के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी थी। विनेश फोगाट 2018 गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान भी बनी थी। उन्होंने 50 किलोग्राम वर्ग में कनाडा की जेसिका मैकडोनाल्ड को हराकर महिला फ्रीस्टाइल 50 किलोग्राम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था।



इसके अलावे 2018 के एशियाई खेलों में भी उसने इतिहास रचते हुए महिलाओं के 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक मैच में जापान की युकी इरी को हराकर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थी।

वहीँ दूसरी ओर पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले बजरंग पुनिया ने पिछले पांच टूर्नामेंटों में चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता है। पुनिया इस समय दुनिया के नंबर 1 पुरुष पहलवान हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story