PHOTOS: वर्ल्ड चैम्पियनशिप में इतिहास रचने के बाद भारत लौटी पीवी सिंधु, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
BWF World Badminton Championship 2019: स्विट्जरलैंड में बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2019 (BWF World Badminton Championship 2019) में इतिहास रचने के बाद भारत लौटने पर भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु (PV Sindhu) का मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया।

BWF World Badminton Championship 2019 बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2019 स्विट्जरलैंड में बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2019 (BWF World Badminton Championship 2019) में इतिहास रचने के बाद भारत लौटने पर भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु (PV Sindhu) का मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने कहा कि मेरे लिए एक महान पल। मुझे वास्तव में भारतीय होने पर बहुत गर्व है।
बता दें कि बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2019 (BWF World Badminton Championship 2019) के फाइनल में दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर पीवी सिंधु ने इतिहास रचा था। इस जीत के बाद सिंधु विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App