Pro Kabaddi 2019: एक क्लिक में जानिए बेंगलुरु बुल्स का पूरा इतिहास
Pro Kabaddi 2019: प्रो कबड्डी लीग 2019 (Pro Kabaddi League 2019) के दूसरे मैच में 20 जुलाई को मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) का सामना तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स (Patna Pirates) से होगा। आगे जानिए बेंगलुरु बुल्स टीम के बारे में सारी जानकारी।

Pro Kabaddi 2019 (प्रो कबड्डी 2019) प्रो कबड्डी लीग का सातवां सीजन (Pro Kabaddi 2019) यानि प्रो कबड्डी लीग 2019 (Pro Kabaddi 2019 Schedule) 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। प्रो कबड्डी लीग 2019 (Pro Kabaddi League 2019) के दूसरे मैच में 20 जुलाई को मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) का सामना तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स (Patna Pirates) से होगा।
बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) की टीम प्रो कबड्डी लीग की सबसे सफल टीमों में से एक है। उन्होंने छठे सीजन यानि 2018 में पटना पाइरेट्स को हराकर पहली बार प्रो कबड्डी का खिताब जीता। रोहित कुमार की अगुवाई में बेंगलुरु बुल्स इस बार भी अपना खिताब बरकरार रखना चाहेगी। आगे जानिए बेंगलुरु बुल्स टीम के बारे में सारी जानकारी।
बेंगलुरु बुल्स के बारे में जानकारी (Bengaluru Bulls)
मालिक: कॉस्मिक ग्लोबल मीडिया
कैप्टन: रोहित कुमार
कोच: रणधीर सिंह
टीम की स्थापना: 2013
विजेता: 2018
बेंगलुरु बुल्स का इतिहास और प्रदर्शन
बेंगलुरु बुल्स की स्थापना 2013 में हुई। साल 2018 में पटना पाइरेट्स को हराकर बेंगलुरु बुल्स ने पहली बार प्रो कबड्डी का खिताब जीता। इसके अलावे वह साल 2014 में चौथे स्थान पर रही जबकि 2015 में दूसरे स्थान पर। पवन कुमार सेहरावत जो पिछले सीजन के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) थे और 271 रेडर अंकों के साथ शीर्ष रेडर थे। उनसे एक बार फिर से बेंगलुरु बुल्स को काफी उम्मीदें होगी। इसके अलावे उनके पास अनुभवी रोहित कुमार है, जो लीग के सबसे घातक खिलाड़ियों में से एक है।
बेंगलुरु बुल्स टीम (Bengaluru Bulls Team Squad 2019)
रेडर: विनोद कुमार, लाल मेहर यादव, पवन कुमार सहरावत, रोहित कुमार, सुमित सिंह, बंटी,।
डिफेंडर : अंकित, राजू लाल चौधरी, अमिल शेरॉन,महेंद्र सिंह, अमन, संदीप, सौरभ नंद, अजय, विजय कुमार, मोहित सहरावत
ऑलराउंडर : संजय श्रेष्ठ, आशीष कुमार
The wait is over! Here are our fixtures for ProKabaddi Season 7. Mark your calendars as we gear up for our first contest with Patna Pirates on 20th July!
— Bengaluru Bulls (@BengaluruBulls) June 23, 2019
Let us know which one are you excited about?#FullChargeMaadi #Champions #VIVOProKabaddi #Kabaddi #KhelKabaddi #LePanga pic.twitter.com/YDt9RMHSR1
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App