मैरीकॉम ने कहा कई बार की गई कमजोर करने की कोशिश, अब लक्ष्य है केवल ओलम्पिक मेडल
मैरीकॉम ने कहा कि सिर्फ ओलम्पिक मेडल नहीं है, इसीलिये अब उनका लक्ष्य केवल ओलम्पिक मेडल को हासिल करने का ही है।

20 साल का कैरियर है। लड़का लोग भी इतने सालों तक खेल नहीं पाता। हर तरह का मेडल है, बस ओलम्पिक मेडल नहीं हैं। ये कहना है छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम का। शनिवार को लिटल एंजल्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पहुंची मैरीकॉम के साथ पत्रकारों ने बातचीत की। अपनी बात रखते हुए मैरीकॉम ने कहा कि सिर्फ ओलम्पिक मेडल नहीं है, इसीलिये अब उनका लक्ष्य केवल ओलम्पिक मेडल को हासिल करने का ही है।
मेरीकॉम ने कहा कि कई बार उसे कमजोर करने की कोशिश की गई, कई तरह की साजिश रची गई। कई बार कुछ-कुछ बोलकर उन्हें रोकने की कोशिश की गई। आज के समय में लोग लड़कियों को आसानी से खेलने नहीं देते। उन्होंने तो तीन बच्चे होने के बाद भी अपने जुनून को जिंदा रखा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक अपनी मुक्केबाजी को बरकरार रखा है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि ऐसा कोई करके दिखाए। उन्होंने कहा कि छह बार विश्व चैम्पियन आसान बात नहीं हैं।
मैरीकॉम ने लोगों का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को खेलों में रूचि को दबने नहीं दें। बेटा हो या बेटी अगर वो किसी खेल में रूचि रखते हैं तो उनका समर्थन करना चाहिये, उनको आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करना चाहिये। क्योंकि कई खिलाड़ी केवल प्रोत्साहन ना मिलने से ही अपनी प्रतिभा को निखार नहीं पाते। बता दें कि एक दिन पहले ही कोलकत्ता में उन्हें बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सम्मानित किया था।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिले, कोच भी योग्य हो
इस मोके पर मेरीकाम ने कहा कि खिलाडि़यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ-साथ योग्य कोच भी मिलने चाहिए। क्योंकि सही कोच ही उन्हें सही दिशा दिखा सकता है। उन्होंने युवाओं को सीख दी कि जीवन में कामयबाी के लिए खुद पर भरोसा होना बेहद जरूरी है। मेरीकाम से जब ओलंपिक 2020 की तैयारियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे 20 साल से इसकी की तैयारी तो कर रही है, अब उसमें भाग लेने का मौका तो मिले। मौका मिला तो देश को निराश नहीं करूंगी। जो ठान लेती हूं उसे ही पूरा करती हूं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App