Jwala Gutta Husband: ज्वाला गुट्टा के पति को कितना जानते हैं आप
Jwala Gutta Husband : भारत की टॉप बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक ज्वाला गुट्टा (Jwala Gutta) ने अपने साथी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद (Chetan Anand) से शादी की थी हालांकि कुछ सालों बाद उनका तलाक हो गया। आगे जानिए भारत की टॉप बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा के हसबैंड (Jwala Gutta Husband) के बारे में।

Jwala Gutta Husband Jwala Gutta Family कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को गोल्ड दिलाने वाली युगल जोड़ी में से एक ज्वाला गुट्टा (Jwala Gutta) की गिनती भारत के टॉप बैडमिंटन खिलाड़ियों में होती है। 1990 के दशक में उन्होंने मिक्स्ड और महिला युगल दोनों में अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया। गुट्टा ने 2009 के सुपरसीरीज मास्टर्स फाइनल में रजत और 2011 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य सहित बीडब्ल्यूएफ सर्किट पर कई टूर्नामेंट में पदक जीते हैं।
ज्वाला गुट्टा के प्रोफेशनल उपलब्धियों के बारे में हर कोई जानता है, लोग उसके निजी जीवन के बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते हैं। अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली ज्वाला गुट्टा का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल पर भी वह आये दिन कमेन्ट को लेकर सुर्खियों में रहती है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि ज्वाला गुट्टा ने अपने साथी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद (Chetan Anand) से शादी की थी हालांकि कुछ सालों बाद उनका तलाक हो गया। आगे जानिए भारत की टॉप बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा के हसबैंड (Jwala Gutta Husband) के बारे में।
ज्वाला गुट्टा हसबैंड (jwala gutta husband)
अपने बैडमिंटन कैरियर के दौरान ज्वाला गुट्टा को अपने साथी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से प्यार हो गया और वे एक-दूसरे को डेट करने लगे। बाद में 17 जुलाई 2005 को चेतन और ज्वाला शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली। शादी के छह साल के बाद 2011 में दोनों का तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के तलाक की वजह ज्वाला गुट्टा का किसी और से अफेयर बताया गया था।
ऐसा कहा गया कि ज्वाला की जिंदगी में कोई और आ गया है जिसकी वजह से चेतन ने उन्हें तलाक दिया है। पूर्व क्रिकेटर कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के साथ ज्वाला गुट्टा के अफेयर की ख़बरों को तलाक की मुख्य वजहों में से एक बताया गया। हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने ज्वाला गुट्टा के साथ अफेयर की खबरों को बकवास बताते हुए कहा था कि यह बैडमिंटन खिलाड़ी उनकी केवल अच्छी मित्र है।
खबर ये भी आई कि ज्वाला की नजदीकियां अजहरुद्दीन से नहीं बल्कि उनके बेटे से थी। ज्वाला गुट्टा को अक्सर अजहरुद्दीन के बेटे के साथ देखा जाता था। तमिल अभिनेता विष्णु विशाल के साथ भी ज्वाला गुट्टा के अफेयर की खबर आई। उस समय विष्णु का अपनी पूर्व पत्नी रजनी के साथ तलाक हो गया था। हालांकि विष्णु विशाल ने इन अफवाहों को गलत बताया था।
कौन हैं ज्वाला गुट्टा के पति चेतन आनंद
चेतन आनंद भारत के बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। चेतन आनंद 2004, 2007, 2008 और 2010 में चार बार राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियन रह चुके हैं। चेतन आनंद की करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंकिंग नंबर 10 रही है। उनकी रैंकिंग टखने की चोट के कारण अक्टूबर 2010 से गिरकर 54 हो गई है। चेतन आनंद प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। ज्वाला गुट्टा से तलाक के बाद चेतन आनंद ने अक्टूबर 2012 में शारदा गोवर्धनी जस्ति से शादी की और उनकी दो बेटियां हैं।
ज्वाला गुट्टा का परिवार (jwala gutta family)
ज्वाला गुट्टा का जन्म एक चीनी मां और तेलुगु पिता के घर हुआ था। ज्वाला के पिता क्रांति गुट्टा आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों और वामपंथियों के परिवार से हैं। ज्वाला गुट्टा की मां येलन गुट्टा पहली बार 1977 में अपने दादा जी के साथ भारत आई थीं। ज्वाला गुट्टा की एक छोटी बहन है, जिसका नाम इंसी गुट्टा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App