Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Coronavirus: क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील होगा दिल्ली का Jawaharlal Nehru Stadium

Jawaharlal Nehru Stadium Delhi : जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को 2010 के कामनवेल्थ स्टेडियम में नया रूप दिया गया था, इस स्टेडियम में कामनवेल्थ गेम्स 2010 की ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी के साथ कई स्पोर्ट्स इवेंट्स आयोजित हुए थे, उसके बाद भी कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट इस स्टेडियम में आयोजित होते रहे हैं।

राज्य की सीमाओं पर बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर से गायब हुए 70 फीसदी लोग, ये है कारण
X
Jawaharlal Nehru Stadium Delhi

Coronavirus : भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बाद सरकार और प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अधिक गति दे दी है। भारत सरकार इस बात को लेकर पूरी तरह अलर्ट है कि देश में कोरोना वायरस अपनी थर्ड स्टेज पर न पहुंच जाए, लेकिन फिर भी सरकार उस स्थिति को लेकर अपनी तैयारियों में कोई कमी नहीं रखना चाहती। भारत के कई जगहों को क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील किया जा रहा है, इसी कड़ी में दिल्ली का सबसे बड़ा स्टेडियम जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम भी क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील होने जा रहा है। यहां पर कई बेड्स की व्यवस्था की जाएगी। जिन्हे क्वारंटाइन की जरुरत होगी, उन्हें यहां व्यवस्थित किया जाएगा।

क्वारंटाइन सेंटर बनेगा स्टेडियम

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में उन लोगों को क्वारंटाइन किया जाएगा, जो कोरोना वायरस पॉजिटिव के संदिग्ध होंगे। इससे पहले साउथ ईस्ट के मजिस्ट्रेट हरलीन कौर ने SAI (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के सचिव से जल्द से जल्द इस स्टेडियम को सौंपने की बात कही थी। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस पॉजिटिव केस का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, इसी बीच कल निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए बहुत से लोगों को LNJP हॉस्पिटल भेजा गया। आपको बता दें कि जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम भी निजामुदीन के नजदीक ही है।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली (Jawaharlal Nehru Stadium, Delhi)

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को 2010 के कामनवेल्थ स्टेडियम में नया रूप दिया गया था, इस स्टेडियम में कामनवेल्थ गेम्स 2010 की ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी के साथ कई स्पोर्ट्स इवेंट्स आयोजित हुए थे, उसके बाद भी कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट इस स्टेडियम में आयोजित होते रहे हैं। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत हजारों बच्चों को अलग अलग खेलों में प्रक्षिशण दिया जाता है।

और पढ़ें
Next Story