Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भारतीय महिला हॉकी टीम का अभ्यास कैंप, ओलिंपिक की भी होगी तैयारी

भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच सोर्ड मारिजने ने कहा 17 दिनों तक चलने वाले ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत कल से बेंगलुरु होगी। जनवरी अंत से भारत न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस कैंप से भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी को भी जांचेगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम का अभ्यास कैंप, ओलिंपिक की भी होगी तैयारी
X
भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय हॉकी ने सीनियर महिला अभ्यास कैंप के लिए 25 खिलाड़ियों की सूची जारी की है। महिला हॉकी टीम इस महीने के अंत मेँ न्यूजीलैंड का दौरा करेगी जहां भारतीय महिला हॉकी टीम 4 मैच खेलेगी। 17 दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास कैंप की शुरुआत कल यानी 5 जनवरी से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, बेंगलुरु कैंपस मेँ होगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम इस टूर के साथ अच्छी शुरुआत करनी चाहेगी, क्योंकि भारतीय महिला हॉकी टीम को इस साल खेलों के महाकुंभ यानी ओलिंपिक मेँ भी खेलना है। साल 2019 भारतीय हॉकी टीम के लिए बहुत ही शानदार रहा है। 2019 मेँ पुरुष और महिला हॉकी टीम ने ओलिंपिक क्वालीफाई मेँ जीत दर्ज कर टोक्यो 2020 ओलिंपिक मेँ जगह पक्की की थी।

भारतीय महिला हॉकी टीम के हेड कोच सोर्ड मारिजने (sjoerd marijne) ने कहा भारतीय टीम के इस दौरे से ओलिंपिक 2020 की भी तैयारी होगी। टीम अभ्यास सत्र मेँ बॉल हैंडलिंग, फिटनेस आदि पर अभ्यास करेगी।

कोच ने कहा हमने अभ्यास कैंप के लिए 25 खिलाड़ियों की सूची जारी की है इनमे से बेहतर खिलाड़ियों को टोक्यो ओलिंपिक के लिए चुनी जाने वाली 16 खिलाड़ियों की सूची मेँ शामिल किया जाएगा।

और पढ़ें
Next Story