भारतीय हॉकी टीम दुनिया की नंबर 1 टीम से भिड़ने को तैयार, 24 खिलाड़ियों की घोषणा

भारतीय हॉकी टीम दुनिया की नंबर 1 टीम से भिड़ने को तैयार, 24 खिलाड़ियों की घोषणा
X
FIH Hockey Pro League 2020 में 8 और 9 फरवरी को भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला वर्ल्ड नंबर 1 टीम बेल्जियम से होगा। भारत ने बेल्जियम के साथ होने वाले मैच के लिए टीम की घोषणा की जिसमे 24 खिलाड़ी शामिल है।

हॉकी भारत (Hockey India) ने भारतीय हॉकी टीम की घोषणा की जो FIH हॉकी प्रो लीग में दुनिया की नंबर 1 टीम बेल्जियम से भिड़ेगी। हॉकी भारत द्वारा 24 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा हुई है जिसमे मनप्रीत सिंह बतौर कप्तान और हरमनप्रीत सिंह बतौर उप कप्तान शामिल किए गए हैं।

FIH हॉकी प्रो लीग में 8 और 9 फरवरी को भारत का सामना वर्ल्ड की नंबर 1 टीम बेल्जियम से होगा। भारत के लिए यह मुकाबले बहुत ही चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। FIH आउटडोर हॉकी टीम रैंकिंग में बेल्जियम 2524.29 अंकों के साथ पहले स्थान पर है जबकि भारत 2019.57 अंको के साथ पांचवे स्थान पर है।

बेल्जियम के साथ 8 और 9 तारीख को मैच खेले जाएंगे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बेल्जियम हॉकी टीम भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आमने सामने होंगी। मैच शाम 5 बजे से शुरू होगा। आइए देखें भारतीय हॉकी टीम में किन 24 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

मनप्रीत सिंह (कप्तान)

पी आर श्रीजेश

पाठक कृष्ण बहादुर पाठक

हरमनप्रीत सिंह

गुरिंदर सिंह

अमित रोहिदास

सुरेंदर कुमार

जरमनप्रीत सिंह

रुपिंदर पाल सिंह

विवेक सागर

चिंग्लेंसना सिंह

राज कुमार पाल

दिलप्रीत सिंह

हार्दिक सिंह

रमनदीप सिंह

ललित कुमार

मनदीप सिंह

शमशेर सिंह

गुरसाहिबजीत सिंह

कोथाजीत सिंह

बीरेंद्र लकरा

नीलकांता शर्मा

गुरजंत सिंह

एसवी सुनील

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story