भारत की हम्पी कोनेरू बनी वीमेन वर्ल्ड रैपिड चैस चैंपियन, फाइनल में चीन की खिलाड़ी को दी मात
हम्पी कोनेरू भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी ने वीमेन वर्ल्ड चैस चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया है। हम्पी कोनेरू ने फाइनल में चीन की खिलाड़ी को हराकर ख़िताब अपने नाम किया।

हम्पी कोनेरू भारतीय शतरंज खिलाड़ी ने शनिवार को विमेंस वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप का ख़िताब अपने नाम किया। फाइनल में हम्पी कोनेरू ने चीन की खिलाड़ी ले तिंगजी को मात दी देकर फाइनल में जीत हासिल की।
हम्पी कोनेरू ने जीत के बाद कहा- जब मै यहां खेलने आई मैने नहीं सोचा था कि मै टॉप पर पहुंचूंगी और ख़िताब जीतूंगी, मै यहां टॉप 3 में जगह बनाने की सोच रही थी। मैंने सोचा नहीं था कि मै टाई गेम खेलूंगी वहां मै पहला गेम हारी लेकिन फिर दूसरे गेम में जीती, वो एक तरह से जुएं की तरह था। लेकिन मैंने जीत दर्ज की। फाइनल गेम में मेरी स्थिति बेहतर थी। फेडरेशन ने विजेता हम्पी कोनेरू समेत तीनों टॉप खिलाडियों की फोटो शेयर की।
Congratulations to the frontrunners of the King Salman Women's Rapid Championship!
— International Chess Federation (@FIDE_chess) December 28, 2019
🥇GM Humpy Koneru
🥈GM Lei Tingjie
🥉IM Ekaterina Atalikhttps://t.co/LIpnULLni3 #rapidblitz #chess pic.twitter.com/oVnqyDm0zb
पुरुष वर्ल्ड रैपिड चैस चैंपियनशिप में नॉर्वे के मैग्नेस कर्लसेन ने फाइनल ख़िताब जीता और चैंपियन बना। मैग्नेस ने यह टाइटल बिना हारे 8 जीत 7 ड्रा से अपने नाम किया है। कर्लसेन के कहा शुरू के दो दिन मेरे लिए कठिन रहे। पर मैने धैर्य रखा वहीँ अरोनियन के साथ मेरा मुकाबला कठिन रहा लेकिन मै अपने प्रदर्शन से खुश हूं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App