Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Hockey: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, जानें कौन हुआ अंदर कौन बाहर

Indian Women Hockey Team: इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी (Indian Women Hockey Team टीम) का ऐलान हो गया है। जो 27 सितंबर से 4 अक्टूबर 2019 तक इंग्लैंड के मार्लो में खेला जाना है।इंग्लैंड दौरे के लिए रानी रामपाल को कप्तान जबकि सविता को उप कप्तान बनाया गया है।

Hockey: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, जानें कौन हुआ अंदर कौन बाहर
X
Hockey India announces 18 member Indian Women Hockey Team for Tour of England

Indian Women Hockey Team हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी (Indian Women Hockey Team) टीम का ऐलान कर दिया, जो 27 सितंबर से 4 अक्टूबर 2019 तक इंग्लैंड के मार्लो में खेला जाना है। इंग्लैंड दौरे के लिए रानी रामपाल को कप्तान जबकि सविता को उप कप्तान बनाया गया है। इस दौरे में पांच मैच खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच 27 सितम्बर को, दूसरा मैच 29 सितम्बर को, तीसरा मैच 1 अक्टूबर को, चौथा मैच 2 अक्टूबर और पांचवां और आखिरी मैच 4 अक्टूबर 2019 को खेला जायेगा।

अनुभवी गोलकीपर सविता और रजनी आदिमर्पु ने हाल ही में जापान में ओलंपिक टेस्ट इवेंट जीतने वाली टीम से अपना स्थान बरकरार रखा है, जबकि डिफेंडर्स दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, रीना खोखर और सलीमा वर्मा भी टीम में जगह बनाने में सफल रही है। अनुभवी मिडफील्डर नमिता टोप्पो ने चोट के बाद वापसी की है। मिडफील्डर में भारत के पास सुशीला चानू पुखरंबम, निक्की प्रधान, मोनिका, नेहा गोयल और लिलिमा मिंज सहित अन्य अनुभवी खिलाड़ी शामिल है।

इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम

गोलकीपर

1. सविता (उप-कप्तान), 2. रजनी आदिमर्पु

डिफेंडर्स

3. दीप ग्रेस एक्का, 4. गुरजीत कौर, 5. रीना खोखर, 6. सलीमा टेटे

मिडफील्डर्स

7. सुशीला चानू पुखरंबम, 8. निक्की प्रधान, 9. मोनिका, 10. नेहा गोयल, 11. लिलिमा मिंज, 12. नमिता टोप्पो

फॉरवर्ड्स

13. रानी रामपाल (कप्तान), 14. वंदना कटारिया, 15. नवनीत कौर, 16. लालरेमसियामी, 17. नवजोत कौर, 18. शर्मिला देवी

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story