Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जिस खिलाड़ी के ऊपर बनी थी चक दे इंडिया, उसके पति ने कहा अनैतिक आचरण कर लायी हो अर्जुन अवार्ड

पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान सूरज लता देवी ने अपने पति पर शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

Shahrukh Khan Birthday: शाहरुख खान के 10 दमदार डायलॉग्स, जो ऑल टाइम है फेवरेट
X

भारत की पूर्व महिला हॉकी टीम की कप्तान सूरज लता देवी ने अपने पति पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अर्जुन अवार्ड विजेता खिलाड़ी ने पति पर दहेज के लिए मारपीट करने की बात कही है। जिसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड़ संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी सूरज लता ने गुरूवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जिसमें कहा है कि दहेज को लेकर उसका पति 2005 से उसका उत्पीड़न कर रहा था। जब उसे अर्जुन अवार्ड मिला था तो इसके लिए भी उसे जलील किया गया था। पति ने कहा था कि यह काबिलियत के दम पर नहीं अनैतिक आचरण के आधार पर मिला है।

2005 में हुई थी शादी

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान की शादी 2005 में हुई थी। उसके बाद से ही उसका पति उसे दहेज को लेकर परेशान कर रहा था। लेकिन दो बच्चों की खातिर कभी इस बात को खुलकर नहीं स्वीकारा। लेकिन पिछले 2019 में पति के मारपीट करने के बाद मामला सार्वजनिक हो गया। पूर्व हॉकी खिलाड़ी उस वक्त पंजाब में कपूरथला में आयोजित रेल कोज फैक्ट्री के टूर्नामेंट में मैच अधिकारी के तौर पर गईं थी। जहां पर पति ने आकर मापीट की थी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पूर्व हॉकी खिलाड़ी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सुल्तानपुर लोधी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक आईपीसी की धारा 498 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। जो कि पति द्वारा महिला पर अत्याचार से जुड़ी हुई है।

चक दे इंडिया फिल्म बन चुकी है

सूरज लता देवी की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई रिकार्ड बनाए। राष्ट्रमंडल खेल 2002 में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 2004 में हॉकी कप भी अपने नाम किया था। इसके अलावा एफ्रो एशियाई खेलों में टीम ने स्वर्ण जीता था। जिसके बाद खिलाड़ियों के ऊपर शाहरुख खान ने चक दे इंडिया फिल्म बनायी। जो कि भारतीय टीम की राष्ट्रमंडल खेलों में जीत पर आधारित थी।

और पढ़ें
Next Story