Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भारतीय हॉकी खिलाड़ी रोड़ पर रहने को मजबूर, अमिताभ बच्चन ने मदद के लिए बढ़ाए हाथ

दिल्ली के पहाड़गंज में पूर्व जूनियर हॉकी खिलाड़ी अमरजीत सिंह अपनी जिंदगी फुटपाथ पर रहकर बिता रहे हैं। अमिताभ बच्चन और किरेन रिजिजू अमरजीत सिंह की मदद करने को आगे आए हैं।

लंदन जर्मनी में रह चुका ये भारतीय खिलाड़ी रोड़ पर रहने को मजबूर, अमिताभ बच्चन आए मदद को आगे
X
अमरजीत पूर्व जूनियर हॉकी खिलाड़ी

रोड़ पर अपनी जिंदगी गुजारता ये शख्स है अमरजीत सिंह है जो कभी भारत के लिए जूनियर हॉकी टीम में खेला करता था। आज यह शख्स दिल्ली की सर्दियों के बीच बुरी हालत में फुटपाथ पर जीने को मजबूर है। सोशल मीडिया पर डाली गई इस फोटो में इनकी पहचान अमरजीत सिंह बताई गई है।

इनके बारे में बताया गया कि अमरजीत सिंह पूर्व इंडियन जूनियर हॉकी खिलाड़ी थे। इन्होने कई वर्ष लंदन और जर्मनी में गुजारे। आज अमरजीत सिंह बसंत रोड़, पहाड़गंज फुटपाथ पर रहने को मजबूर है। भारत के खेल मंत्री किरेन रिजिजू और पीएमओ को टैग कर उनसे मदद की गुहार लगाई।

रविवार को भारत सरकार द्वारा बाबा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित हुए महानायक अमिताभ बच्चन ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी की ऐसी हालत देखकर मदद की बात कही। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया- क्या इन (अमरजीत सिंह) व्यक्ति की जानकारी मिल सकती है ताकि उन तक उचित सहायता पहुंचाई जा सके।


इस पर खेलमंत्री किरेन रिजिजू ने लिखा जो भी भारत के लिए खेला है और ऐसी हालत में रह रहा है, उसे आर्थिक मदद दी जाएगी। इनके पते के बारे में पता लगते ही इनकी मदद की जाएगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story