FIH Pro League : बेल्जियम के संग भिड़ेगी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, 32 खिलाडियों की सूची जारी
FIH Pro League : भारतीय पुरुष हॉकी टीम 8 और 9 फरवरी को FIH हॉकी लीग में बेल्जियम से भिड़ेगी। इससे पहले ट्रेनिंग कैंप के लिए भारतीय हॉकी ने 32 खिलाडियों की सूची जारी की जो ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा होंगे।

X
Shi VamCreated On: 25 Jan 2020 11:06 AM GMT
FIH Pro League : भारतीय पुरुष हॉकी टीम FIH हॉकी प्रो लीग में 8 फरवरी और 9 फरवरी को बेल्जियम से भिड़ेगी। दोनों मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में शाम 5 बजे से खेले जाएंगे। इन मुकाबलों से पहले हॉकी इंडिया ने 32 खिलाडियों की सूची जारी की है जो भुवनेश्वर में ट्रैनिंग कैंप का हिस्सा होंगे। आने वाले 2 हफ्तों तक भारतीय हॉकी टीम चाहेगी कि जमकर तैयारी की जाए ताकि बेल्जियम के साथ होने वाले मुकाबले में बड़ी जीत मिले।
इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने नीदरलैंड के साथ हुए दोनों मुकाबले जीते थे। पहले मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को 5-2 से करारी शिकस्त दी थी वहीँ दूसरे मुकाबले में 3-3 से ड्रा होने के बाद शूटआउट में 3-1 से हराया था।
नेशनल कैंप के लिए चयनित 32 खिलाड़ी
- पी आर श्रीजेश
- कृष्ण बहादुर पाठक
- सूरज करकेरा
- हरमनप्रीत सिंह
- दिलप्रीत सिंह
- सुरेंदर कुमार
- बीरेंद्र लाकर
- रुपिंदर पाल सिंह
- सिंह गुरिंदर सिंह
- अमित रोहिदास
- कोथाजीत सिंह
- मनप्रीत सिंह
- हार्दिक सिंह
- नीलकंता शर्मा
- विवेक सागर
- सिमरनजीत सिंह
- आकाशदीप सिंह
- रमनदीप सिंह
- सीवी सुनील
- मनदीप सिंह
- ललित कुमार
- गुरसाहिबजीत सिंह
- शमशेर सिंह
- वरुण कुमार
- जरमनप्रीत सिंह
- डिप्सन तिरके
- नीलम संजीप
- जसकरण सिंह
- राजकुमार पाल
- गुरजंत सिंह
- सुमित सुमित
- सिंह चिंगलेनसाना
Next Story