Daughter's Day 2019: भारत की इन पांच बेटियों ने खेल में बढ़ाया देश का मान

Daughter's Day 2019 डॉटरर्स डे 2019 जिस तरह माता-पिता को सम्मान देने के लिए फादर्स डे और मदर्स डे है, उसी तरह बेटियों को सम्मान देने के लिए भारत में 22 सितंबर को डॉटरर्स डे (Daughter's Day 2019) सेलिब्रेट किया जाता है। इस मौके पर हम आपको भारत की उन पांच बेटियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने खेल में देश का मान बढ़ाया है।
सानिया मिर्जा (Sania Mirza)
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा महिला टेनिस में भारत का सबसे बड़ा नाम है। सानिया मिर्जा 13 अप्रैल 2015 तक दुनिया में नंबर 1 युगल खिलाड़ी रही है। अपने पूरे करियर के दौरान सानिया ने खुद को भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाले और हाई-प्रोफाइल एथलीटों में से एक के रूप में स्थापित किया है। सानिया मिर्जा इतिहास में सबसे सफल महिला भारतीय टेनिस खिलाड़ी और एशिया की सबसे लोकप्रिय महिला एथलीटों में से एक हैं। टेनिस-कोर्ट में डेब्यू के एक दशक से भी अधिक समय बाद वह अभी भी देश में महिला टेनिस के लिए बड़ा नाम है।
पीवी सिंधु (PV Sindhu)
पीवी सिंधु भारत की टॉप महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक है। 25 अगस्त 2019 को पीवी सिंधु जापान की नाजोमी ओकुहारा को हराकर BWF विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। सिंधु दुनिया की संयुक्त सबसे सफल महिला सिंगल्स शटलर भी हैं, जिन्होंने छह मैचों में पांच पदक जीते हैं। पीवी सिंधु को राजीव गांधी खेल रत्न और भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। 2009 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने के बाद पीवी सिंधु अब तक अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी है।
मिताली राज (Mithali Raj)
भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज को महिला क्रिकेट का सचिन तेंदुलकर भी कहा जाता है। मिताली को महिला क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। वह महिलाओं के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली और महिला वनडे में 6,000 से अधिक रन बनाने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं। जून 2018 में 2018 महिला टी20 एशिया कप के दौरान मिताली राज टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन बनाने वाली भारत की (पुरुष या महिला) पहली खिलाड़ी बनी। सितंबर 2019 में मिताली राज ने वनडे क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टी20I से रिटायरमेंट की घोषणा की।
मैरी कॉम (Mary Kom)
मणिपुर की रहने वाली मैरी कॉम भारतीय ओलंपिक मुक्केबाज हैं। वह रिकॉर्ड छह बार विश्व मुक्केबाजी चैंपियन बनने वाली एकमात्र महिला हैं और साथ ही सात विश्व चैंपियनशिप में से प्रत्येक में पदक जीतने वाली भी एकमात्र महिला मुक्केबाज हैं। 2012 में समर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली मैरी कॉम एकमात्र भारतीय महिला मुक्केबाज हैं। उन्होंने फ्लाईवेट (51 किग्रा) श्रेणी में कांस्य पदक भी जीता। मैरी कॉम 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में एशियाई खेलों में और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज हैं।
साइना नेहवाल (Saina Nehwal)
साइना नेहवाल भारत की टॉप महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। पूर्व नंबर 1 बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने 24 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीते हैं, जिसमें ग्यारह सुपरसीरीज खिताब शामिल है। साइना ने ओलंपिक में तीन बार भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने दूसरी बार में कांस्य पदक जीता है। साइना नेहवाल ने भारत के लिए बैडमिंटन में कई उपलब्धियां हासिल की है। वह एकमात्र भारतीय हैं, जिन्होंने प्रत्येक BWF प्रमुख व्यक्तिगत स्पर्धा में कम से कम एक पदक जीता है। जिसमें ओलंपिक, BWF विश्व चैंपियनशिप और BWF विश्व जूनियर चैंपियनशिप शामिल है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App