Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Babita Phogat Net Worth : जानिए कितने करोड़ की मालकिन हैं दंगल गर्ल बबीता फोगाट

Babita Phogat Net Worth : बबीता फोगाट (Babita Phogat) ने बीजेपी की ओर से हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 (Haryana Assembly Elections 2019) के लिए गुरुवार को दादरी विधानसभा सीट से अपना नामांकन भरा। चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में बबीता फोगाट ने अपनी चल संपत्ति यानि नकद संपत्ति के बारे में ब्योरा दिया है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बबीता फोगाट की की कुल कमाई (Babita Phogat Net Worth) यानी बबीता फोगाट की इनकम (Babita Phogat Income) के बारे में बताने जा रहे हैं।

Babita Phogat Net Worth : जानिए कितने करोड़ की मालकिन हैं दंगल गर्ल बबीता फोगाट
X
Babita Phogat Net Worth Babita Phogat Income

Babita Phogat Net Worth कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला पहलवान बबीता फोगाट (Babita Phogat) ने बीजेपी से अपनी राजनीति पारी की शुरुआत कर दी। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 (Haryana Assembly Elections 2019) के लिए बबीता ने गुरुवार को समर्थकों सहित पहुंचकर दादरी विधानसभा सीट से अपना नामांकन भरा। चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में बबीता फोगाट ने अपनी चल संपत्ति यानि नकद संपत्ति (Babita Phogat Net Worth) के बारे में ब्योरा दिया है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बबीता फोगाट की नेटवर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं।

बबीता फोगाट की कमाई (Babita Phogat Net Worth)

चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में बबीता फोगाट ने अपनी चल संपत्ति यानि नकद संपत्ति 40 लाख 75 हजार 575 रुपये बताई है। हलफनामे में उन्होंने यह भी बताया है कि उनके ऊपर करीब 7 लाख का बैंक लोन है। अचल संपत्ति के बारे में जानकारी देते हुए बबीता फोगाट ने बताया है कि उनके नाम से कोई घर-जमीन नहीं है।

चल संपत्ति को लेकर हलफनामे में दिए ब्योरा के मुताबिक साल 2018-19 में बबीता की कुल आय- 14 लाख 28 हजार 635 रुपए थी। जिसमें कैश के रूप में 40 हजार और 29 लाख 55 हजार 575 रुपए बैंकों में जमा है। बबीता के पास 7 लाख की कीमत की हुंडई वरना कार है। उनके पास 3.80 लाख कीमत का 100 ग्राम सोना भी है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बबीता फोगाट की अनुमानित कुल संपत्ति (babita phogat net worth) लगभग 140 करोड़ रूपये है। बबीता फोगाट टोयोटा फॉर्च्यूनर, रेंज रोवर और मारुति सुजुकी स्विफ्ट जैसी कारों का मालिक है।

बता दें कि बबीता फोगाट कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में भारत की पहली स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगाट की बहन और पहलवान व द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महावीर सिंह फोगाट की बेटी हैं। फोगाट बहनों पर 'दंगल' फिल्म भी बन चुकी है जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने उनके पिता महावीर सिंह फोगाट की भूमिका निभाई थी।

बबीता फोगाट का करियर ( Babita Phogat Career)

बबीता फोगाट ने 2009 कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन के साथ कुश्ती की शुरुआत की। उन्होंने पंजाब में आयोजित टूर्नामेंट में 51 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए उन्होंने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में में रजत पदक जीता। उन्हें 51 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में नाइजीरियाई पहलवान इफोमा क्रिस्टी नामोये ने हराया। राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप में बबीता का स्वर्णिम प्रदर्शन 2011 में भी जारी रहा। और इस बार उसने 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story