Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Babita Phogat ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर बनाया खाना, फिर बांटने में भी की मदद

Babita Phogat : दिल्ली के नजफगढ़ पुलिस स्टेशन (Najafgarh Police Station) में भी आज जरूरतमंद लोगों के लिए खाना बनाया गया, इसमें महिला पहलवार बबीता फोगाट (Babita Phogat) ने भी पुलिस वालों की मदद की। महिला पहलवान ने खाना बनाने में मदद करने के बाद, खाना बांटने हाथ बटाया।

Babita Phogat ने पुलिसकर्मी के साथ मिलकर बनाया खाना, फिर बांटने में भी की मदद
X
Babita Phogat

Coronavirus: कोरोनावायरस की वजह से संपूर्ण देश में लॉकडाउन (Lockdown Due To Coronavirus) लगा हुआ है। दिल्ली में भी 3 मई तक के लिए लॉकडाउन लगा हुआ है, और मुख्यमंत्री (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने साफ कर दिया है कि दिल्ली में लॉकडाउन से कोई ढिलाई नहीं दी जाएगी। दिल्ली पुलिस (Delhi Police During Lockdown) भी सुनिश्चित करने में लगी है कि कोई भी व्यक्ति बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले। लेकिन दिल्ली पुलिस के जवान इस बात का भी ख्याल रखे हुए हैं कि लॉकडाउन में कोई भी परिवार भूखा नहीं रहे।

दिल्ली के नजफगढ़ पुलिस स्टेशन (Najafgarh Police Station) में भी जरूरतमंद लोगों के लिए खाना बनाया गया, इसमें महिला पहलवार बबीता फोगाट (Babita Phogat) ने भी पुलिस वालों की मदद की। महिला पहलवान ने खाना बनाने में मदद करने के बाद, खाना बांटने हाथ बटाया।

Also Read- बेटी जीवा को सैर कराते MS Dhoni का पहला लॉकडाउन वीडियो वायरल

दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने फोटो और वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आज पुलिस थाने में महिला पुलिसकर्मी बहनों के साथ मिलकर खाना बनाने में और जरूरतमंद लोगों में बांटने मैं उनका सहयोग किया। गर्मी में भी जिस उत्साह के साथ मेरी बहन दिन-रात जरूरतमंदों की सेवा में जुटी हैं। मेरे पास इन बहनों का धन्यवाद करने के लिए शब्द नहीं हैं, बहनों को सेल्यूट करती हूं।


और पढ़ें
Next Story